देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड सरकार ने अपनी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को कभी कुमांऊ मण्डल के समस्त जनपदों में प्रचार-प्रसार की ओर ध्यान नहीं दिया और यह प्रचार अधिकांश गढवाल तक ही सीमित होकर रह गया। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने के.एस चौहान पर बडा विश्वास दिखाते हुए उन्हें अब हल्द्वानी के मीडिया सेंटर की कमान सौंपी है जिसके चलते कुमंाऊ मण्डल के जनपदों में वह सरकार द्वारा किये गये जा रहे जनहित सम्बन्धित विकास कार्यों के सफल प्रचार-प्रसार एवं उन समस्त कार्यों को आम जनमानस तक मीडिया के माध्यम से पहुंचाने के लिए आगे आयेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष अपर मुख्य सचिव अभिनव कुमार के इस ताजा आदेश से कुमांऊ मण्डल में सरकार का प्रचार-प्रसार बडे स्तर से होने की उम्मीद बंध गई है।
मुख्यमंत्री के विशेष अपर मुख्य सचिव अभिनव कुमार ने ताजा आदेश जारी किया है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विगत 19 जुलाई को सम्पन्न पत्रकार कल्याण कोष तथा उत्तराखण्ड संकटाग्रस्त वायोवृद्ध पत्रकार पेंशन योजना की बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा मीडिया सेंटर हल्द्वानी को अधिक प्रभावशाली एवं सक्षम बनाये जाने तथा कुमांऊ मण्डल के अन्र्तगत आने वाले समस्त जनपदों के ग्रामों तक राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे जनहित सम्बन्धी योजनाओं एवं विकास कार्यों के सफल प्रचार-प्रसार एवं उन समस्त कार्यों को आम जनमानस तक मीडिया के माध्यम से पहुंचाने हेतु सूचना एवं लोक सम्पर्क महानिदेशालय देहरादून में किसी वरिष्ठ अधिकारी को मीडिया सेंटर हल्द्वानी में तत्काल तैनात/सम्बद्ध किये जाने के निर्देश दिये गये थे।
आदेश में कहा गया कि मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये उक्त आदेश के क्रम में उपरोक्त कार्यों के निष्पादन हेतु संयुक्त निर्देशक के.एस चौहान जो महानिर्देशालय कार्यालय में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात है को अग्रिम आदेशों तक मीडिया सेंटर हल्द्वानी से सम्बद्ध किया जाता है। आदेश में कहा गया कि चौहान उक्त कार्यो का तत्परता पूर्वक निर्वाहन करते हुए नियमित रूप से अपनी रिपोर्ट शासन को हर माह के अतिंम कार्यदिवस में प्रस्तुत करेंगे और इसके अतिरिक्त चौहान पूर्व की भांति समय-समय पर मुख्यमंत्री के नई दिल्ली भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नई दिल्ली में उपस्थित रहते हुए मीडिया से समन्वय स्थापित करते हुए राज्य सरकार के विकास कार्य योजनाओं को राष्ट्रीय मीडिया में प्रचार-प्रसार का कार्य भी सम्पादित करेंगे। आदेश में कहा गया है कि चौहान उक्त कार्यों का तत्परतापूर्वक निर्वाहन करते हुए नियमित रूप से अपनी रिपोर्ट शासन को हर माह के अतिंम कार्यदिवस में प्रस्तुत करेंगे और अब तक के.एस चौहान को आवंटित कार्यों को उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव देखेंगे। सरकार ने जिस तरह से उपनिदेशक के.एस चौहान को हल्द्वानी मीडिया सेंटर में सम्बद्ध किया है उससे साफ नजर आ रहा है कि अब के.एस चौहान कुमांऊ मण्डलो के जनपदों में भी सरकार के विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के मिशन में सरकार के सारथी बनेंगे।
