उत्तरकाशी(संवाददाता)। ज्ञानसू स्थित खाद्यान्न गोदाम में घटतोली की शिकायत पर क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी ने गोदाम को सीज कर दिया है। जिससे गोदाम प्रभारी व क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति निरीक्षक अपने सामने आ गये हैं।
खाद्यान्न वितरण में हो रही भारी अनिमितताओं चलते सीज किया। आज जिला मुख्यालय खाद्यान्न शनिवार को गोदाम ज्ञानसू में क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति पहुंची और वहां पर तैनात जिला पूर्ति निरीक्षक को गोदाम में मौजूद सरकारी दस्तावेज दिखाने को कहा , लेकिन पूर्ति निरीक्षक ने दस्तावेज दिखाने से साफ मना कर दिया कि डीएसओ किसी भी प्रकार के दस्तावेज दिखाने से मना कर रखा है। बताया गया कि क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी के बीच सरकारी खाद्यान दस्तावेज न दिखाने पर बहस भी हुई।
इधर क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी आरती भट्ट ने बताया कि खाद्यान्न गोदाम में हो रही घट तोली को लेकर राशन विक्रेताओं की शिकायतें मिल रही थी। गोदाम से राशन विक्रेता राशन ले जाते है। लेकिन उनको राशन तोल कर नहीं मिलता है। खाद्य वितरण में अनिमितता को देखते हुए मैने गोदाम को सीज कर दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी सन्तोष भट्ट का कहा कि क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी ने गोदाम का निरीक्षण मेरे बिना अनुमति के किया है। अभी मुझे कोई भी सूचना नहीं। जब अपनी रिपोर्ट मुझे सौंपेंगे तब ही में मामले पर कुछ बोल पाऊंगा। जिले भर में खाद्यान्न गोदामों में घटतोली की शिकायतें लंबे समय से मिल रही इसके लिए डीएम से सभी खाद्यान्न गोदामों में इलेक्ट्रॉनिक तराजू लगाने की अनुमति मांगी है।
