संगठन की रीढ़ होता है कार्यकर्ताः सीएम

0
177

काशीपुर/ देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जबसे पदभार संभाला है तबसे उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के मन में एक बडा जोश भरा है और वह राज्य में बनी सरकार का श्रेय अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को हर मंच से देते आ रहे हैं वहीं तीन दिवसीय शिविर में एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं का जोश बुलंद करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी हैं और उन्हीं के बल पर सरकार एक बार फिर सभी मिथ्याओं को तोडकर राज्य में काबिज हुई है।
उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में अंतिम दिन प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कर सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रदेश में सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देने के अलावा सरकार का रोड मैप भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अलावा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों नेवी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
इससे पूर्व इस प्रशिक्षण वर्ग में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाए जाने, संगठन की रीति, नीति के पाठ पढ़ाए जाने के साथ सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का आव्हान भी किया गया। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY