अक्षयपात्र रसोई से छात्र- छात्राओं को मिलेगा भोजन

0
126

देहरादून(संवाददाता)। प्रधानमंत्री पोषण कार्यक्रम से राज्य में स्कूली छात्र-छात्राओं को स्वादिष्ट व पोष्टिक भोजन परोसा जायेगा इसके लिए आज से एकीकृत अक्षयपात्र रसोई का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्धाटन किया और इस कार्यक्रम से अब कोई भी बच्चा भूख की वजह से स्कूल नहीं छोड पायेगा। राज्य की सबसे बडी इस रसोई में हजारों स्कूली छात्र-छात्राओं को मध्यान में भोजन परोसा जायेगा।
सुद्धोवाला में उत्तराखण्ड की सबसे बडी एकीकृत रसोई का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। पांच लाख से अधिक बच्चों को सरकार द्वारा मध्यान भोजन उपलब्ध कराया जाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बच्चों को स्कूलों में मध्यान भोजन उपलब्ध कराने का विचार पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का था जिन्होंने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। प्रधानमंत्री पोषण कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं को इस रसोई से स्वादिष्ट और पोष्टिक भोजन परोसा जायेगा।
आज हंस फांडेशन एवं अक्षयपात्र फांडेशन की ओर से सुद्धोवाला में तैयार की गई एकीकृत रसोई का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया और बताया कि इस योजना के तहत अब कोई भी बच्चा भूख के कारण अपना स्कूल नहीं छोड पायेगा।

LEAVE A REPLY