युवाओं को नशा बेचने वाला दबोचा

0
119

अल्मोडा(संवाददाता)। जनपद के पुलिस कप्तान ने नशातस्करों के खिलाफ अपना सख्त रूख अपनाया हुआ है और उनके इस बात को लेकर बडी चिंता है कि नशातस्करों ने युवाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं की रगों में जहर घोलने की साजिश रची हुई है और उसी के तहत वह इन्हें नशे का गुलाम बना रहे हैं। कप्तान ने नशे पर अंकुश लगाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है और इसी के चलते नशे के खिलाफ एक और प्रहार करते हुए नशा तस्कर को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
उल्लेखनीय है कि जनपद के पुलिस कप्तान प्रदीप राय ने युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के मकडज़ाल से बचाने के लिए नशा तस्करों पर बडा एक्शन करने के लिए जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों के साथ एसओजी टीम को भी मैदान मे ंउतार रखा है और यह टीमें लगातार नशा तस्करों पर नकेल लगा रही है।
पुलिस कप्तान के ऑपरेशन को कामयाब करने के लिए कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एसओजी की सूचना पर बल्टोडी बैण्ड एनटीडी अल्मोड़ा के पास चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति जो एनटीडी की ओर से आता दिखाई दिया, संदिग्ध प्रतीत हो रहा था, चौकिंग देखकर मुड़कर भागने लगा तो शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछाकर पकड़ा गया, तलाशी लेने पर आरोपी व्यक्ति के कब्जे से एक लाख रुपए की स्मैक बरामद हुई। पुलिस कप्तान प्रदीप राय ने बताया कि आरोपी यह स्मैक रुद्रपुर से खरीदकर ला रहा था, जिसकी छोटी-छोटी पुडिय़ा बनाकर युवाओं में बेचता है। इसका खास फोकस युवाओं पर ही था, इसका मकसद नशे का सामान स्मैक बेचकर युवाओं को नशे का आदी बनाना था, पकड़ा गया। उन्होंने नशा तस्करों को पकडने वाली पुलिस टीम को ईनाम दिया है और बताया कि पकडा गया नशातस्कर हरीश सिंह मेहता अल्मोडा का रहने वाला है।

LEAVE A REPLY