शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंची राष्ट्रपति उम्मीदवार

0
145

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड को बनाने के लिए आंदोलनकारियों ने अपनी जान तक न्यौछावर कर दी थी और इक्कीस सालों से आंदोलनकारियों के मन में इस बात की पीडा थी कि किसी सरकार ने उनकी नहीं सुनी लेकिन जबसे मुख्यमंत्री की कमान पुष्कर सिंह धामी ने संभाली है तो उन्होंने आंदोलनकारियों को वचन दे रखा है कि वह उनके साथ खडे हैं और राष्ट्रपति उम्मीदवार के दून आगमन को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ही राष्ट्रपति उम्मीदवार को सर्वप्रथम शहीद स्थल पर लाकर वहां शहीदों को श्रद्धाजलि देने के लिए प्लान भेजा था और उसी के चलते आज राष्ट्रपति की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपति मुर्मू शहीद स्थल पर मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट के साथ पहुंची जहां उन्होंने शहीद स्थल पर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति उम्मीदवार द्वारा शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दिये जाने पर आंदोलनकारियों में एक खुशी का आभास था। आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एवं अन्य समर्थक दलों द्वारा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपति मुर्मू प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ शहीद स्थल पर पहुंची जहां उन्होंने उत्तराखण्ड के लिए शहीद हुये शहीद आंदोलनकारियों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति उम्मीदवार और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शहीद स्थल पर पाकर वहां उपस्थित आंदोलनकारियों में एक खुशी देखने को मिली।

LEAVE A REPLY