आपदा पर अलर्ट रहने का कप्तान ने दिया आदेश

0
123

चमोली(संवाददाता)। पुलिस कप्तान ने मासिक अपराध गोष्ठी में आपदा सीजन के दृष्टिगत उपकरणों की कार्यशीलता का निरीक्षण करते हुए ,आपदा से निपटने हेतु तैयारी हालत में रहने का संदेश दिया और कहा कि आपदा राहत कार्य हेतु जाने वाली टीमों को एसडीआरएफ द्वारा अभ्यास करवाया जायेगा इसके साथ ही चारधाम हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान सराहनीय/अच्छे कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया।
आज पुलिस पुलिस कप्तान श्वेता चौबे ने पुलिस लाईन सभागार में समस्त थाना प्रभारियों, स्था०अभि०इकाई,फायर सर्विस,दूरसंचार एवं अन्य शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन कर सभी प्रभारियों से थाना/कोतवाली/ईकाई पर किसी भी प्रकार की समस्या के सम्बन्ध मे जानकारी की गयी तदोपरांत विगत माह में घटित अपराधों की समीक्षा की गयी। कप्तान द्वारा वर्तमान में प्रचलित श्री बद्रीनाथध्हेमकुंड साहिब यात्रा में पुलिसकर्मियों द्वारा की गयी ड्यूटियों की सराहना की। गोष्ठी के दौरान कप्तान ने समस्त थाना प्रभारियों को निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये।
आपदा सीजन के दृष्टिगत, थाना क्षेत्रान्तर्गत बाढ/अत्यधिक वर्षा, भूस्खलन आदि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत बचाव कार्य हेतु त्वरित कार्यवाही करनेध्रैस्क्यू किये जानेध्आपदा उपकरण वुड कटर, आयरन कटर, टावर लाईट, स्टेचर, रस्सी, टार्च, गैंती फावड़ा, रिफलेक्टर जैकेट, रेन कोट, आदि तैयारी की हालत में रखने तथा जिन थाना क्षेत्रों में नदियाँ हैं, उन्हें रीवर रेस्क्यू उपकरण तैयारी की हालत में रखते हुए पूरी पुलिस टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये ताकि आपदा सम्बन्धी किसी भी सूचना पर तत्काल कार्यवाही की जा सके। आपदा सीजन के दौरान वाहन चालकों पर भी सतर्क दृष्टि रखने तथा टैक्सी स्टैण्ड के आस-पास चौकिंग अभियान चलाये जाने व नियमों का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लग सके । उन्होंने कहा कि आगामी बकरीद पर्व के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारी मस्जिद के मौलवियों एवं धर्मगुरुओं से नमाज एवं कुर्बानी के सम्बन्ध में वार्ता कर लें। पशुओं की कुर्बानी खुले स्थानों में ना कराकर निर्धारित स्थान पर ही कराए जाए। नमाज अता किए जाने एवं कुर्बानी को लेकर विवाद उत्पन्न ना हो पाए इस हेतु पूर्व में ही सावधानी बरती जाए। थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत भूस्खलन सम्भावित स्थानों को चिन्हित करते हुए आवश्यक पुलिस प्रबन्धन करने हेतु निर्देशित किया गया। कप्तान ने कहा कि यातायात निदेशालय स्तर से चलाये जा रहे 15 दिवसीय सघन चैकिंग अभियान मे ओवर स्पीड,नशे में वाहन चलाना,वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग एंव माल वाहक वाहन में सवारी ले जाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टों की समय से तामील कर अधिक से अधिक वारण्टियों की गिरफ्तारी करने, विवेचनाधीन/लम्बित अभियोगों का अतिशीघ्र निस्तारण करने हेतु सम्स्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। जनपद के समस्त थानों पर माल मुकदमाती,लावारिस वाहनों के अभियान के अन्तर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अग्निपथ योजना के संबंध में अपने अपने थाना क्षेत्र में संबंधित शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सतर्क दृष्टि रखते हुए कार्य करेंगे,साथ ही युवाओं का धैर्य बनाये रखने कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

LEAVE A REPLY