कप्तान ने अपराध बैठक में कर्मचारियों को किया सम्मानित

0
127

उत्तरकाशी(संवाददाता)। पुलिस कप्तान अर्पण यदुवंशी द्वारा आज पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी मे अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों की मासिक अपराध गोष्ठी ली गयी। गोष्ठी में सबसे पहले उनके द्वारा सभी प्रभारियों से थाना/कोतवाली/ईकाई पर किसी भी प्रकार की समस्या के सम्बन्ध मे जानकारी की गयी। तत्पश्चात उनके द्वारा विगत माह मे घटित अपराधों की समीक्षा करते हुये सभी को लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना-पत्रों, अहकामातों व माल मुकदमाती का तुरन्त निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
चारधाम यात्रा के दौरान जनपद पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए अभी तक यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न करवाने पर सभी को बधाई दी गयी। विगत माह में डामटा के पास घटित बस दुर्घटना में घायलों व मृतक के शवों को त्वरित रेस्क्यू करने पर पुलिस, फायर, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ टीम की सराहना की गयी।
नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान को और अधिक धार देने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु सभी को रुटीन यातायात चैकिंग कर त्रिपल राईडिंग, ओवरस्पीड, ड्रंक एण्ड ड्राइव, ओवरलोड आदि के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत सभी को समय से तैयारी करने व आपदा उपकरणों का निरीक्षण कर तैयारी हालात में रखने के निर्देश दिये गये।
इसके अतिरिक्त साईबर अपराध, महिला अपराधों, यातायात नियमों व नशे के दुष्प्रभाव के प्रति लगातार जनजागरुकता अभियान चलाकर आमजन को जागरुक करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान सराहनीय/अच्छे कार्य करने वाले निम्न पुलिस अधिकारी व कर्म०गणों के प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY