अब मुख्यमंत्री बनने का सपना सिर्फ सपना ही रहेगा

0
125

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के आधा दर्जन नेता ऐसे हैं जो हमेशा मुख्यमंत्री बनने का सपना देखकर दिन-रात उत्तराखण्ड से लेकर दिल्ली तक में राजनीतिक बिसात बिछाने के मिशन में जुटे रहते हैं और अभी भी इन नेताओं ने खुली आंखों से सपना देखना शुरू कर रखा है कि 2०24 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें मुख्यमंत्री का ताज मिल सकता है ऐसी अफवाहें खुद चंद राजनेता अपने चहेतों से उडवाने का खेल खेल रहे हैं? हालांकि जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की पहली पसंद पुष्कर सिंह धामी बन चुके हैं उससे राज्य के अन्दर यह बहस भी शुरू हो गई है कि जो कुछ राजनेता मीडिया में अपनी ब्रांडिंग कराने के मिशन में जुटे हुये हैं वह सीएम बनने का सपना छोड दें क्योंकि मोदी और अमित शाह ने एक लम्बे युग तक पुष्कर सिंह धामी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाये रखने के लिए अपना फैसला ले रखा है? खटीमा में पुष्कर सिंह धामी को साजिश के तहत हरवाने वालों की सारी चाल भाजपा हाईकमान को पता चल चुकी है इसलिए उन्हें अब इस बात की भी बेहद नाराजगी है कि मोदी और अमित शाह की पसंद बन चुके पुष्कर ंिसह धामी को जिस तरह से साजिश के तहत खटीमा चुनाव में हरवाया गया उससे अब पुष्कर सिंह धामी मोदी, अमित शाह और भाजपा हाईकमान की नजरों में एक बडे राजनेता बन चुके हैं।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी को जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री हर बार उनकी पीठ थपथपाकर और उनका हाथ थामकर उन्हें अपना अभेद आशीर्वाद दे रहे हैं उससे उन राजनेताओं की नींद उड चुकी है जो वर्षों से मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते आ रहे हैं। अब प्रधानमंत्री का पुष्कर ंिसह धामी को बडा आशीर्वाद देना उन राजनेताओं को साफ संदेश दे गया कि वह मुख्यमंत्री बनने का सपना एक लम्बे युग तक देखना बंद कर दें।

LEAVE A REPLY