भयमुक्त समाज देना मेरा पहला धर्म

0
117

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी दूसरी पारी की शुरूआत कर दी है और इस पारी को वह अपराधियों के खिलाफ खुलकर खेलने का संकल्प मन में लेकर राजनीति मैदान में उतर चुके हैं और उनका साफ कहना है कि उत्तराखण्डवासियों को भयमुक्त समाज देना उनका पहला धर्म है इसलिए अब खनन, शराब और भू-माफियाओं का नेटवर्क उत्तराखण्ड में शून्य होगा जिससे राज्य की जनता के मन में डबल इंजन सरकार का इकबाल दिखाई देगा कि चुनाव से पूर्व उसने जो वायदा किया था वह अब सरकार ने धरातल पर उतारने के लिए रात-दिन एक कर दिया है।
उत्तराखण्ड के सर्वप्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी ने जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो उन्होंने राज्य को भयमुक्त बनाने का वचन दिया था और अपराधियों के खिलाफ बडी कार्यवाही अमल में लाने की भी चेतावनी दी थी लेकिन उस कार्यकाल से लेकर तीरथ सिंह रावत के कार्यकाल तक राज्यवासी कभी भी भयमुक्त समाज का रूप नहीं देख पाये। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने जब दस माह पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी तो उन्होंने राज्यवासियों से वायदा किया था कि वह जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ बडा एक्शन करेंगे वहीं राज्य में माफियागिरी पर बडी नकेल लगाई जायेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश को राजधानी के डीएम डा० आर राजेश कुमार शत-प्रतिशत धरातल पर उतारते हुए नजर आ रहे हैं। पहली बार राजधानी में देखने को मिल रहा है कि जिलाधिकारी किस तरह से हर दिन खनन माफियाओं के खिलाफ बडी कार्यवाही अमल में ला रहे हैं सबसे ज्यादा कार्यवाही पछवादून मे ंदेखने को मिल रही है जहां जिलाधिकारी के आदेश पर लगातार अवैध खनन के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है और दर्जनों वाहनों को सीज भी किया गया है। वहीं राजधानी में पहली बार ऐसा देखने को मिला जब जिलाधिकारी ने शराब की दुकानों पर हो रही ओवर रेटिंग के मामलों को गंभीरता से लेते हुए शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग का खेल खेलने वालों पर बार-बार कार्यवाही करने का एक्शन किया और शराब की दुकानों पर बैनर लगाये कि उनके यहां ओवर रेटिंग नहीं होती और शराबों के दाम भी लिखे हुये हैं जिससे ओवर रेटिंग पर नकेल लगाई जा सके। जिलाधिकारी के आदेश को हवा में उडाने वाले शराब दुकान पर जिस तरह से एक लाख से अधिक का जुर्माना किया गया उससे शराब दुकानदारों में खलबली मची हुई है। वहीं मुख्यमंत्री के आदेश पर राजधानी में सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी डीएम ने बडी कार्यवाही शुरू कर रखी है जिससे भू-माफियाओं में पुष्कर सरकार का एक बडा डर देखने को मिल रहा है।

LEAVE A REPLY