खनन माफियाओं पर धामी का हंटर

0
120

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संदेश दिया था कि राज्य के अन्दर खनन माफियाओं के सिंडिकेट को नेस्तनाबूत कर दिया जायेगा उसी का परिणाम है कि राजधानी के डीएम ने खनन माफियाओं, अवैध परिवहन और अवैध भण्डारण करने वालों के खिलाफ बडा ऑपरेशन चला रखा है और उनके इस ऑपरेशन से खनन माफियाओं का सिंडिकेट कांप रहा है। राजधानी में खनन माफियाओं पर जिस तरह से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हंटर चल रहा है उससे यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि पुष्कर सिंह धामी खनन माफियाओं का काल बनकर आगे आ गये हैं और कांग्रेस के जो राजनेता उन पर खनन प्रेमी का दाग लगा रहे थे उन्हें राजधानी के डीएम आईना दिखाते हुए जिस तरह से मुख्यमंत्री के आदेश पर खनन माफियाओं के सिंडिकेट को नेस्तानबूत कर रहे हैं वह उत्तराखण्डवासियों के लिए एक शुभ संकेत हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत तहसीलदार विकासनगर सोहन सिंह रांगड एवं जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं खनन विभाग द्वारा अवैध खनन एवं खनन के अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाये गए अभियान के दौरान 9 ट्रकञ्चडंपर सीज किया गया, जिनमें दो वाहन बिना रवन्ना तथा सात वाहन क्षमता से अधिक उपखनिज से भरे पाए जाने के फलस्वरूप उक्त वाहनों को सीज करते हुए राज्य में प्रख्यापित उत्तराखण्ड उप खनिज (बालू, बजरी, बोल्डर) चुगान नीति, उत्तराखण्ड खनिज नियमावली का उल्लंघन है और संबंधित पर पांच लाख अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉक्टर आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी के फलस्वरूप कल रात्रि में विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत यह कार्रवाई की गई तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी, उन्होंने कहा कि जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।

LEAVE A REPLY