डा0 सुधा दुनिया को कह गई अलविदा

0
181

उत्तरकाशी। जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी मे लम्बे समय से कार्यरत महिला चिकित्सक डॉ० सुधा सिंह के असमयिक निधन पर उत्तरकाशी में लोगों ने गहरा दुरूख जताया। इधर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भी शोक जाताया।
अपने शोक संदेश मे उन्होंने कहा कि हमारे सीमान्त जनपद उत्तरकाशी के जिला चिकित्सालय मे लंबे समय से तैनात महिला चिकित्सक डॉ० सुधा सिंह के असामयिक निधन के दु:खद समाचार से स्तब्ध हूँ। जिला अस्पताल मे उन्होंने अनगिनत मरीजों का इलाज कर इस सीमान्त क्षेत्र मे अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी है। उनका यूं असमय जाना हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। इस मुश्किल समय में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके पति डॉ० आर.पी. सिंह व उनके परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहन करने का संबल प्रदान करें।
बताया दें कि उत्तरकाशी जनपद में लाखों प्रसूताओं की जान बचाने वाली व हर समय अपनी ड्यूटी पर ततपर रहकर 2० वर्षों तक सीमांत जनपाद में अपनी सेवाएं देने वाली महिला डॉक्टर सुधा सिंह ने देहरादून के हिमालयन अस्पताल जोलीग्रांट में अंतिम सांस ली है। महिला डॉक्टर सुधा सिंह पिछले 3 वर्ष से कैंसर की बीमारी से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थी। आज देर रात को डॉक्टर सुधा की निधन की खबर से जिला अस्पताल के चिकित्सकों , पैरामेडिकल स्टाफ सहित जिले भर के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट कर उनकी आत्मा शांति की प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY