उमेश और देवयानी के बीच होगा मुकाबला

0
124

खानपुर संवाददाता। हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा में भी प्रचार अभियान ने तेजी पकड़ ली है। यहाँ सीधा मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी पत्रकार उमेश कुमार और भाजपा प्रत्याशी देवयानी के बीच माना जा रहा है। बसपा के उम्मीदवार के पक्ष में जिस तरह से मुस्लिम मतदाता आगे आते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं उससे उनका चुनावी रणभूमि में उमेश व भाजपा प्रत्याशी के सामने टिक पाना एक बडी चुनौती बना हुआ है? उत्तराखण्ड के अन्दर खानपुर सबसे हॉट सीट बन चुकी है और समूचे राज्य की नजरें खानपुर विधानसभा सीट पर लगी हुई हैं। उमेश कुमार के साथ जिस तरह से आवाम का सैलाब जुडता चला जा रहा है उसने सभी राजनीतिक दलों का समीकरण बिगाड कर रख दिया है? बच्चे से लेकर बूढा और महिलायें जिस तरह से उमेश कुमार को जीत का आशीर्वाद देने के लिए आगे आ रखी हैं उससे खानपुर विधानसभा सीट पर इस बार नया करिश्मा देखने को मिल सकता है ऐसी खानपुर विधानसभा में चप्पे-चप्पे पर चर्चाएं आम हो रखी हैं।
आपको बता दें कि मीडिया की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक इस बार बसपा पूरे प्रदेश में एक भी सीट पर कब्जा करने में कामयाब होती नहीं दिख रही है। हालांकि यह सम्भावनायें जताई जा रही हैं कि इस बार बसपा कुछ विधानसभा सीटों पर भाजपा व कांग्रेस को कडे मुकाबले में उसकी नींद हराम कर सकती है? वहीं बसपा प्रत्याशी रविन्द्र पनियाला की भी कमोबेश खानपुर सीट पर बेहतर स्थिति नहीं बताई जा रही है? चर्चाएं हैं कि इस सीट पर मुस्लिम वोटरों की अनुमानित सँख्या 35 हजार बताई जा रही है ऐसे में मुस्लिम वोटर जिस ओर करवट लेगा उसकी जीत पर मुहर लगने की सम्भावनाये हैं। ऐसे में मुस्लिम वोटर सबसे ज्यादा इस वक्त उमेश कुमार का खुलकर समर्थन कर रहे हैं वहीं पहाड़ी वोट बैंक को साधने में भी उमेश कुमार सफल होते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि इस सीट पर सवा लाख तक वोटिंग होने की सम्भावनाये हैं ऐसे में ग्राउंडजीरो रिपोर्ट बताती है कि पत्रकार उमेश कुमार को हेलीकॉप्टर चुनाव चिन्ह मिलने के बाद से उनकी तेजी से हवा बन गई है। वहीं अपने कामो के नाम पर चुनाव लड़ रहे उमेश कुमार के पक्ष में सभी बिरादरियों के लोग खुलकर समर्थन में आ चुके हैं। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक इस सीट पर मुकाबला अब और भी दिलचस्प होता नजर आ रहा है अब यहाँ सीधा मुकाबला निर्दलीय पत्रकार उमेश कुमार और भाजपा प्रत्याशी देवयानी के बीच रह गया है? पत्रकार उमेश कुमार ने खानपुर की जनता से जिस तरह वहां के विकास को लेकर एक बडा संकल्प लिया है उसी का परिणाम है कि खानपुर के चप्पे-चप्पे पर बच्चे बूढे व महिलायें उमेश कुमार का गुणगान करते हुए दिखाई दे रही हैं। उमेश कुमार ने मात्र चंद माह के भीतर जिस तरह से खानपुरवासियों का दिल जीतकर वहां की कई समस्याओं को चंद दिनों में ही दूर करने का जज्बा दिखाया है उसी का परिणाम है कि खानपुर की अधिकांश जनता उमेश कुमार से एक बडी उम्मीद लगा चुकी है और इस उम्मीद का असर विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है? उमेश कुमार का दावा है कि वह खानपुर को एक आदर्श विधानसभा बनाने का विजन लेकर आगे बढ़ रहे हैं और इलाके की जनता जिस तरह से उन पर विश्वास जता रही है उससे उन्हें पूर्ण आशा है कि चुनाव में खानपुर की जनता उन्हें अपना खुलकर आशीर्वाद देगी।

LEAVE A REPLY