कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, फंूका पुतला

0
218

डोईवाला (संवाददाता) । प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के बाद कांग्रेस भी अब सरकार के विरुद्ध मुखर हो गयी है। जिसके फलस्वरूप आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में आज प्रदेश में बढ़ती बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, कुम्भ कोविड़ टेस्टिंग घोटाला व किसानों की बदहाली जेसे मुद्दों के साथ भानियावाला चोक पर सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह व पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत की सरकार केवल मुख्यमंत्री बदलने तक सीमित रह गई है जबकि आज प्रदेश में बेतहाशा महंगाई बेरोजगारी महिलाओं के साथ विधायक द्वारा किया जा रहा अत्याचार कुंभ कोविड टेस्टिंग घोटाला व किसानों की बदहाली किसी से छुपी नहीं है लेकिन भाजपा सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है और वह सिर्फ जनता के पूर्ण बहुमत की धज्जियां उड़ा कर प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन कर रही है उसका कांग्रेस खुलकर विरोध करती है आज आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं हो रही है ऐसी निकम्मी सरकार को 2०22 में जनता सबक सिखाएगी। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह बॉबी ने कहा कि भाजपा सरकार पूर्ण रूप से सरकार चलाने में विफल साबित हुई है आम जनता का कोई कार्य नहीं हो रहा है आम जनता महंगाई से त्रस्त है।लेकिन सरकार सिर्फ अपने मुख्यमंत्री बदलने में लगी हुई है। कांग्रेसी नेता मोहित उनियाल व जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है किसानों की स्थिति बदहाल है प्रचंड बहुमत की सरकार पूर्ण रूप से फेल साबित हुई है 2०22 में जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी और कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। विरोध प्रदर्शन एवं पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सागर मनवाल अमित मनवाल सभासद बलविंदर सिंह राजवीर खत्री गोपाल शर्मा आरती वर्मा जिला महामंत्री जसवंत सिंह नवीन मिश्रा आरिफ,प्रीतपाल सिंह,अजय रावत, माधो सिंह बोरा दीपक प्रजापति, सभासद अब्दुल कादिर,अब्दुल रज्जाक,सरजीत सिंह,अमरजीत सिंह,रविंदर सिंह गुरमुख सिंह मो उस्मान करतार नेगी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY