सुसवा नदी को पुन:जीवित करने का लिया संकल्प

0
361

संवाददाता
डोईवाला। सुसवा नदी को पुन: जीवित करने की मुहिम को दूधली क्षेत्र के जागरूक लोगों ने आगे बढ़ाने का काम किया है और जनप्रतिनिधियों के साथ की हुई गोष्ठी में पंचायत प्रतिनिधि राजनैतिक दल और सामाजिक संगठनों के लोग जुटे है। इस अवसर पर गोष्ठी में सुसवा नदी को पुन: जीवित करने का संकल्प लिया।
यहां दूधली इंटर कालेज में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि 2० साल पहले साफ और स्वच्छ पानी सुसवा नदी में था और आज देहरादून की गंदगी गिरने से जहरीला हो गया है। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में सुसवा नदी बीमारियों को भी न्योता दे रही है और पर्यावरण प्रेमी सुसवा की खराब हालत को सुधारने की कोशिशों में जुटे है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जहरीले हो चुके सुसवा नदी के पानी से जहां जंगली जानवरों के साथ पालतू पशुओं में गंभीर बीमारी फैल रही तो वही खेत खलिहान भी बा बर्बाद हो रहे है। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के लोग भी गंभीर बीमारियों के साथ जान लेवा बीमारी कैंसर से भी पीडि़त हो रहे है। इस अवसर पर गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्थाओं के लोग भी अब चिंतित है साथ ही शासन प्रशासन को सुसवा नदी के हालातों का जिम्मेदार मानकर अब ठोस कदम उठाने की अपील कर रहे है। वक्ताओं ने कहा कि आज देहरादून में तमाम घरोंके सीवर लाइन के साथ हॉस्पिटल का मेडिकल वेस्ट नदी में गिराने पर भी चिंता जाहिर की।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि संजीव पाल, संतोष कुमार, ग्राम प्रधान दूधली श्याम सिंह धामी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल, किसान उमेद बोरा, शेखर ज्याला के साथ तमाम लोगों ने गोष्ठी में शिरकत की और सुसवा नदी को पुन: जीवित करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY