रूड़की(रियाज कुरैशी)। हम सब लोग चैंम्पियन द्वारा दर्ज करवाये गए मुकदमों में गवाह थे इस कारण संजय अग्रवाल ने हमारे नाम मुकदमें दर्ज करवाये हैं। उक्त बात चैंम्पियन समर्थकों ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि दर्ज किया गया झूठा मुकदमा स्पंज हो गया है अब वह लोग संजय अग्रवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाएँगे।
लंढौरा में दुकानों के ताले तोड़े जाने के मामले में संजय अग्रवाल ने खानपुर विधायक कुंवर सिंह चौंपियन के पिता राजा नरेंद्र सिंह, मोहम्मद इस्लाम, सुनील वालिया और विवेक शर्मा के खिलाफ दुकानों के ताले तोड़े जाने का आरोप लगाकर मंगलौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था वहीं मामले में जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा स्पंज कर दिया है इस सम्बंध में चौंपियन कैम्प कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करते हुए मोहम्मद इस्लाम, सुनील वालिया, विवेक शर्मा, राव फुरकान ने कहा खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह द्वारा संजय अग्रवाल के खिलाफ जो धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था उस मामले में वह गवाह के तौर पर है और उनसे ईष्या रखते हुए संजय अग्रवाल ने उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाया। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में सामने आ चुका है की दुकानों के ताले टूटे ही नहीं थे वही दुकानों से जो सामान गायब होने की बात कही है वह स्वयं संजय अग्रवाल के पुत्र ने वहां से बाहर निकाला था जिसका सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि संजय अग्रवाल द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज कर उनके मन को ठेस पहुंचाई है अब सभी लोग मिलकर संजय अग्रवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाएंगे।