उत्तराखंड में फिर से बनेगी भाजपा की डबल इंजन सरकार: अनिल बलूनी

0
292

राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड में पांच साल में सरकार बदलने का इस बार मिथक हम तोड़ेंगे। उत्तराखंड में फिर से भाजपा की डबल इंजन सरकार बनेगी। बुधवार की सुबह से ही उनसे मिलने वालों का तांता होटल में लगा रहा। कई जनप्रतिनिधियों और प्रशंसकों ने उनसे मुलाकात की।

उत्तराखंड में विकास को लेकर हम बेहद गंभीर

राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड में विकास को लेकर हम बेहद गंभीर हैं। भविष्य में क्या योजनाएं हैं इसे लेकर उन्होंने कहा कि मैं हमेशा काम होने के बाद बोलता हूं, पहले बोलने की मेरी आदत नहीं है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार उत्तराखंड में कई इंस्टिट्यूशन लाने पर विचार कर रही है। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन का एक केंपस हम उत्तराखंड में ला रहे हैं। जिसकी पूरी तैयारी हो गई है।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से देहरादून और नैनीताल में पर्यटकों और विकास योजनाओं को गति मिली है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार उत्तराखंड के विकास में सोच विचार कर काम कर रही है। राज्यसभा सदस्य बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड सहित पहाड़ी राज्यों को लेकर हमेशा यही कहा जाता है कि यहां प्रत्येक पांच साल बाद सरकार बदल जाती है। हम इस बार इस मिथक को तोड़ने जा रहे हैं। अगले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में फिर से भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने जा रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि कोरोना संकट के समय कई लोग गांव में वापस आए थे और जो वापस महानगरों की ओर जा रहे हैं। हमारा यह मानना है कि विकास की बात टुकड़ों में नहीं होनी चाहिए। इसको लेकर संपूर्णता में सोचा जाना चाहिए। वैश्विक महामारी के कारण महानगरों से लोग यहां आ गए इससे कुछ होगा ऐसा सोचना गलत है। इतना जरूर है कि आपदा को अवसर बनाया जा सकता है। इस विषय पर पूर्णता के साथ सोचने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY