स्टाफ रिपोर्टर
देहरादून। मुख्यमंत्री ने नवनियुत्तफ़ नायब तहसीलदारों को नियुत्तिफ़ पत्र सौंपने के साथ ही स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी सेवा में किसी भी प्रकार के दबाव, सिफारिश और प्रलोभन के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। अधिकारी अपने पद की गरिमा बनाए रऽते हुए नियमों और कानून के आधार पर निर्णय लें। जनता को अपने जायज काम के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।
मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 36 नवनियुत्तफ़ नायब तहसीलदारों को नियुत्तिफ़ पत्र प्रदान किए। इनमें 13 बेटियां भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नियुत्तिफ़ पत्र के साथ उन्हें जनता की सेवा करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निष्पक्ष प्रशासन की असली पहचान तब होती है, जब बिना किसी सिफारिश के सरकारी कार्यालय पहुंचने वाले व्यत्तिफ़ के जायज कार्य का भी पूरी तत्परता से निस्तारण किया जाए। अधिकारी किसी के दबाव में न आएं और अपने प्रत्येक निर्णय में ईमानदारी एवं पारदर्शिता बनाए रऽें। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के िऽलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। नवनियुत्तफ़ अधिकारी इस नीति को अपनी कार्यशैली में शामिल करें।
मुख्यमंत्री धामी ने नामांतरण, पैमाइश, सीमांकन और राजस्व अभिलेऽों से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक किसान के लिए उसकी जमीन महज संपत्ति नहीं, बल्कि उसके परिवार की आजीविका और बच्चों के भविष्य का आधार होती है। ऐसे मामलों में अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता और सावधानी के साथ काम करना चाहिए। दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रें से तहसीलों में पहुंचने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और अन्य फरियादियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों की पहचान इस बात से बनेगी कि जनता कितने विश्वास के साथ उनके पास अपनी समस्याएं लेकर आती है और उन्हें कितनी सहजता से समाधान मिलता है। उन्होंने सरकार के मूल मंत्र ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टिकरण’ को धरातल पर उतारने पर जोर दिया। आपदा के दौरान प्रभावित परिवारों की क्षति का सही और समयबद्ध आकलन कर राहत पहुंचाने में भी किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में युवाओं की मेहनत और उनके भविष्य की रक्षा के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। पिछले पांच वर्षों में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने भी नवनियुत्तफ़ अधिकारियों से जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की बात कही। इस अवसर पर सचिव राजस्व एसएन पाण्डेय, सचिव एवं आयुत्तफ़ राजस्व परिषद रंजना राजगुरु सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


/>



/>