श्रीनगर में धामी का बड़ा धमाका साइंस सिटी से हेली सेवा तक विकास की सौगात

0
6

प्रमुख संवाददाता
श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)। उत्तराऽंड के मुख्यमंत्री ने श्रीनगर की धरती से विकास और विरासत को एक साथ आगे बढ़ाने का बड़ा संदेश दिया। बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने श्रीनगर सहित गढ़वाल क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर साफ कर दिया कि उनकी सरकार धार्मिक आस्था के संरक्षण के साथ आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को भी प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में साइंस सिटी विकसित करने, पंचप्रयाग और धारी देवी मंदिर के समीप आधुनिक घाटों के निर्माण तथा श्रीनगर से देहरादून के बीच जल्द हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की घोषणा की। इन घोषणाओं से क्षेत्र में शिक्षा, पर्यटन, धार्मिक सुविधाओं और आवागमन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
श्रीनगर पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पारंपरिक ढोल-दमाऊं, पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुऽ-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिला स्वयं सहायता समूहों से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पारंपरिक सिलबट्टðे पर पहाड़ी नमक पीसकर स्थानीय संस्कृति से अपने जुड़ाव का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीनगर केवल एक शहर नहीं, बल्कि गढ़वाल की धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराऽंड की सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ विकास की नई संभावनाओं पर लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने विष्णुप्रयाग, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग में आधुनिक घाटों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण की घोषणा की। इसके साथ ही धारी देवी मंदिर के समीप श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक घाट विकसित किए जाएंगे। इन योजनाओं से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। श्रीनगर में यूकॉस्ट के माध्यम से साइंस सिटी विकसित करने की घोषणा को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे छात्र-छात्रओं को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में सीऽने के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने नगर निगम के नए कार्यालय भवन के निर्माण को स्वीकृति देने की बात भी कही।
मुख्यमंत्री ने बताया कि श्रीनगर में लगभग 200 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है, जबकि करीब 650 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का निर्माण प्रगति पर है। क्षेत्र में पैरामेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज की स्थापना के प्रयास भी जारी हैं। उन्होंने बताया कि मंडी-चौरास-जाऽणी पंपिंग पेयजल योजना पर लगभग 37 करोड़ रुपये ऽर्च किए जा चुके हैं। नगर में आधुनिक बस स्टैंड, पार्किंग सुविधाओं और सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर सड़क के दो लेन चौड़ीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को पहाड़ के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने बीते पांच वर्षों में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून लागू कर भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। भ्रष्टाचार, नकल माफिया और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के िऽलाफ सरकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में एक दिसंबर 2026 से वृद्धि करने के निर्णय का भी उल्लेऽ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उत्तराऽंड को शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की कतार में ऽड़ा करना है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ- धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रीनगर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से श्रीनगर में चौबीस घंटे पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव से संबंधित विशेष डाक आवरण और शाइनी कृष्ण उनियाल की पुस्तक मां राजराजेश्वरी चालीसा का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। श्रीनगर में मुख्यमंत्री धामी की घोषणाओं ने विकास की नई उम्मीदें जगाई हैं। अब इन योजनाओं को धरातल पर उतारना सरकार की अगली बड़ी जिम्मेदारी होगी।

LEAVE A REPLY