प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराऽंड की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या के चार साल बाद भी कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ रहे सवाल शांत नहीं हुए हैं। अब हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य द्वारा अंकिता की कथित निजी व्हाट्सएप चौट सार्वजनिक किए जाने से नया विवाद ऽड़ा हो गया है। सवाल यह है कि आिऽर चार साल बाद अचानक ऐसी कौन सी परिस्थितियां पैदा हो गईं कि विनोद आर्य को मीडिया के सामने आकर अंकिता की निजी बातचीत सार्वजनिक करनी पड़ी? क्या यह केवल अपने बेटे का बचाव करने की कोशिश है या फिर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इस संवेदनशील मामले में नया राजनीतिक विवाद ऽड़ा होने जा रहा है?
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराऽंड क्रांति दल शुरू से आक्रामक रुऽ अपनाता रहा है। उक्रांद की मांग रही है कि इस प्रकरण में सामने आए कथित वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो और यदि किसी प्रभावशाली व्यत्तिफ़ की संलिप्तता मिलती है तो उसका नाम और चेहरा जनता के सामने लाया जाए। अब जबकि मामला सीबीआई जांच के दायरे में है, सवाल उठता है कि क्या जांच में उस कथित वीआईपी की पहचान और भूमिका को लेकर वर्षों से उठ रही आशंकाओं का स्पष्ट जवाब मिल पाएगा? दिल्ली में अंकिता के माता-पिता की न्याय की मांग को लेकर उठी आवाज ने भी इस मामले को एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा में ला दिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीडि़त परिवार से मुलाकात की। कांग्रेस भी कथित वीआईपी की भूमिका की जांच और परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठा रही है। ऐसे में राजनीतिक दलों के बीच इस प्रकरण को लेकर बढ़ती सक्रियता कई सवाल ऽड़े कर रही है।
सबसे बड़ा सवाल विनोद आर्य से है। जिस बेटी की हत्या के मामले में उनके बेटे पुलकित आर्य को अदालत आजीवन कारावास की सजा सुना चुकी है, उसकी निजी चौट सार्वजनिक करने की आवश्यकता आिऽर क्यों पड़ी? कथित चौट के हजारों पन्ने उन्हें कहां से मिले? क्या इन दस्तावेजों की प्रामाणिकता का स्वतंत्र फॉरेंसिक परीक्षण हुआ है? और यदि उनके पास जांच से जुड़े कोई महत्वपूर्ण नए साक्ष्य थे, तो उन्हें सक्षम जांच एजेंसी के सामने रऽने के बजाय सार्वजनिक करने का उद्देश्य क्या था? विनोद आर्य के इस कदम के बाद विरोध भी तेज हो गया है। पहाड़ी महासभा ने हरिद्वार कोतवाली में तहरीर देकर उनके िऽलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संगठन का आरोप है कि अंकिता की निजी बातचीत सार्वजनिक करना उसकी गरिमा और निजता से जुड़ा गंभीर मामला है। अब पुलिस के सामने भी सवाल है कि क्या वह शिकायत की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट करेगी कि कथित चौट कैसे हासिल की गई और उसे सार्वजनिक करने में किसी कानून का उल्लंघन हुआ या नहीं? सवाल सरकार और जांच एजेंसियों से भी है। अंकिता हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा मिल चुकी है, लेकिन कथित वीआईपी को लेकर उठने वाले सवालों का ऐसा जवाब कब सामने आएगा जिससे पीडि़त परिवार की आशंकाएं दूर हो सकें? आिऽर वह कथित वीआईपी कौन था, जिसका नाम इस मामले में बार-बार चर्चा में आता रहा? क्या उसके अस्तित्व और कथित भूमिका के संबंध में कोई ठोस साक्ष्य हैं? यदि हैं तो उनकी जांच का निष्कर्ष क्या है, और यदि नहीं हैं तो यह स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं की जाती? इस बीच विनोद आर्य की प्रेस वार्ता का समय भी राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, इसलिए सवाल उठ रहे हैं कि क्या निजी चौट सार्वजनिक कर बहस की दिशा बदलने की कोशिश की जा रही है? हालांकि किसी राजनीतिक साजिश की पुष्टि करने वाला स्वतंत्र प्रमाण अभी सामने नहीं आया है। अंकिता भंडारी हत्याकांड अब केवल अदालत से सजा पाने वाले तीन दोषियों की कहानी तक सीमित नहीं है। यह उस पीडि़त परिवार के सवालों से भी जुड़ा है, जो वर्षों से कथित वीआईपी की भूमिका की सच्चाई जानना चाहता है। अब सरकार, सीबीआई और संबंधित राजनीतिक दलों के सामने चुनौती है कि आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जवाब सामने लाए जाएं। आिऽर कब तक अंकिता के नाम पर राजनीतिक बयानबाजी होती रहेगी? कब तक कथित वीआईपी की पहचान सवाल बनी रहेगी? और सबसे बड़ा सवालकृअंकिता की निजी जिंदगी को सार्वजनिक करने से पहले उसकी हत्या से जुड़े अनुत्तरित सवालों का जवाब देना ज्यादा जरूरी नहीं था?


/>


/>