अंकिता के माता-पिता गरजे

0
22

आर्य के नार्को टेस्ट पर संग्राम
बेटी के इंसाफ की जंग में नया मोर्चा
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराऽंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर ऐसा विवाद ऽड़ा हो गया है, जिसने इस संवेदनशील मामले को नए सिरे से सुिऽर्यों में ला दिया है। अपनी बेटी के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे अंकिता के माता-पिता ने अब मुख्य अभियुत्तफ़ पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के िऽलाफ मोर्चा ऽोलते हुए उनके नार्काे टेस्ट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (ब्क्त्) की जांच और गिरफ्रतारी की मांग उठाई है। माता-पिता के गंभीर आरोपों ने एक बार फिर सवाल ऽड़ा कर दिया है कि आिऽर इस हत्याकांड से जुड़े किन पहलुओं की जांच होना अभी बाकी है?
मंगलवार को देहरादून में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के सातवें राज्य सम्मेलन में पहुंचे अंकिता के माता-पिता का आक्रोश ऽुलकर सामने आया। अंकिता के पिता ने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या के बाद विनोद आर्य अपने बेटे पुलकित आर्य को बचाने के लिए लगातार दिल्ली जाते रहे। उनका कहना है कि हत्याकांड के शुरुआती दौर में ही उन्होंने विनोद आर्य की गिरफ्रतारी की मांग की थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आिऽर विनोद आर्य की कथित दिल्ली यात्रओं का मकसद क्या था? वह किन लोगों के संपर्क में थे? क्या उनकी कॉल डिटेल की जांच से इस मामले से जुड़े कुछ और तथ्य सामने आ सकते हैं? अंकिता के पिता ने हाल में सार्वजनिक हुई कथित व्हाट्सएप चौट और विनोद आर्य की ओर से दिए जा रहे बयानों को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की कि सीबीआई जांच के दौरान विनोद आर्य की भूमिका की गहराई से पड़ताल की जाए। साथ ही उनका नार्काे टेस्ट कराने की कानूनी प्रक्रिया पर भी विचार किया जाए, ताकि जांच में कोई महत्वपूर्ण पहलू छूट न जाए।
यह मामला अब केवल एक हत्या की जांच तक सीमित नहीं रह गया है। अंकिता के माता-पिता द्वारा उठाए गए नए सवाल जांच की पारदर्शिता और जवाबदेही से भी जुड़े हैं। यदि विनोद आर्य की भूमिका को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं, तो क्या जांच एजेंसी उन आरोपों से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष पड़ताल करेगी? सबसे गंभीर सवाल कथित व्हाट्सएप चौट की प्रामाणिकता को लेकर है। आिऽर यह चौट किसकी है, कब की है और इसमें किए गए दावों का वास्तविक आधार क्या है? क्या जांच एजेंसी इसकी डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराएगी? क्या संबंधित व्यत्तिफ़यों के बयान दर्ज किए जाएंगे? सवाल सीधे हैं और जवाब भी स्पष्ट होने चाहिए। यदि किसी व्यत्तिफ़ के िऽलाफ आरोप निराधार हैं तो जांच से स्थिति साफ होनी चाहिए, लेकिन यदि कोई ठोस साक्ष्य सामने आता है तो कानून के मुताबिक कार्रवाई भी होनी चाहिए।
अंकिता के माता-पिता ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। बेटी को ऽोने का दर्द लिए एक परिवार लगातार न्याय की लड़ाई लड़ रहा है और अब उसकी मांग है कि विनोद आर्य से जुड़े तमाम सवालों की जांच भी पूरी गंभीरता से की जाए। अब सबकी निगाहें सीबीआई पर हैं। क्या विनोद आर्य की कॉल डिटेल ऽंगाली जाएगी? क्या कथित दिल्ली यात्रओं की पड़ताल होगी? क्या नार्काे टेस्ट की मांग पर कानूनी प्रक्रिया के तहत निर्णय लिया जाएगा? और सबसे अहम, क्या अंकिता के माता-पिता द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब जांच के तथ्यों से मिलेगा? अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर उठे इन सवालों ने उत्तराऽंड में न्याय की लड़ाई को लेकर नई बहस छेड़ दी है। आरोपों की सत्यता जांच का विषय है, लेकिन एक बात स्पष्ट हैकृअंकिता के माता-पिता अब भी जवाब मांग रहे हैं और न्याय की उनकी लड़ाई थमी नहीं है। नोटः विनोद आर्य के िऽलाफ लगाए गए आरोप अंकिता के माता-पिता के हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। नार्काे टेस्ट भी कानून द्वारा निर्धारित प्रक्रिया और आवश्यक सहमति के अधीन है।

LEAVE A REPLY