टिहरी में मौत का तांडव

0
16

टिहरी गढ़वाल(संवाददाता)। उत्तराऽंड की पहाड़ी सड़कों पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसे ने नौ जिंदगियां छीन लीं। मंगलवार तड़के करीब 4ः30 बजे हरिद्वार से चमोली जा रही यात्री बस गूलर बाजार के समीप अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर गहरी ऽाई में जा गिरी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घायलों को ऽाई से सड़क तक पहुंचाने के लिए बचाव दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
हादसे की सूचना मिलते ही ैक्त्थ् पोस्ट ब्यासी से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। ैक्त्थ् सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने तत्काल अतिरित्तफ़ टीमें रवाना करने के निर्देश दिए। निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में जवानों ने दुर्गम ऽाई में उतरकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। 26 घायलों को स्ट्रेचर के सहारे सड़क तक पहुंचाकर अस्पताल भेजा गया। आठ मृतकों के शव भी बाहर निकाले गए। टिहरी का यह दर्दनाक हादसा पहाड़ी सड़कों पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल ऽड़े करता है। आिऽर लगातार हो रहे हादसों के बावजूद दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कितने प्रभावी इंतजाम किए गए हैं? क्या ऽतरनाक मोड़ों, पुलों और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा उपाय पर्याप्त हैं? इन सवालों का जवाब जिम्मेदार विभागों को देना होगा। फिलहाल बस के अनियंत्रित होने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। हादसे की निष्पक्ष जांच के साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी जरूरी है। क्योंकि हर बड़ी दुर्घटना के बाद केवल संवेदना जताना पर्याप्त नहीं, ऐसे हादसों को रोकने के लिए जमीन पर ठोस कार्रवाई भी दिऽाई देनी चाहिए।

LEAVE A REPLY