भविष्यवाणी पर मुहर लगाने को ‘चाणक्य की देवभूमि में दस्तक’

0
7

गृहमं=ी शाह के स्वागत में जुटी धाामी सरकार
टीम पुष्कर को ‘विजय श्री’ का आशीर्वाद देंगें अमित
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के नज़रिए से वर्ष 2027 बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि कई राज्यों की तरह इस पहाड़ी प्रदेश में भी चुनाव होने हैं। हालांकि प्रदेश की धाामी सरकार ने विकासपरक योजनाओं की घोषणाओं के से चुनावी बिगुल फ़ूंक दिया है लेकिन चुनावी तैयारियों में असली रंग तो तभी आता है जब पार्टी हाईकमान के दिग्गज नेताओं के दौरे राज्य में शुरू होते हैं। इसी तर्ज पर आज यानि कि शुक्रवार को भाजपा के महत्वपूर्ण दिग्गज नेताओं में शुमार केन्द्रीय गृह मं=ी अमित शाह उत्तराखण्ड आ रहे हैं। माना जा रहा है कि केन्द्रीय गृह मं=ी उत्तराखण्ड में भाजपा की ओर से चुनावी शंखनाद करने आ रहे है। बात करें ट्रैक रिकार्ड की तो केन्द्रीय गृह मं=ी ने पिछले दिनों जिस भी राज्य में चुनावी शंखनाद किया है, वह सभी राज्य भाजपा व एनडीए की झोली में आएं हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अमित शाह ने जहां कुछ दिनों पूर्व पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य में चुनावी शंखनाद किया था, ठीक कुछ वैसा ही वह उत्तराखण्ड में करने जा रहे है, इस बात की संभावना जताई जा रही है। कुछ दिन पूर्व एक कार्यक्रम अमित शाह ने बड़े ही चुटीले अंदाज में कुछ ऐसा कह दिया था, जिसको लेकर सुर्खियां आसमान पर चढ़ गई थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा वर्ष 2027 में होने वाले कुछ राज्यों के चुनावों में अपनी सरकार बनाने जा रही है। अपने संबोधान में उन्होंने भविष्यवाणी के रूप में कहा था कि उत्तराखण्ड में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। माना जा रहा है कि अपनी भविष्यवाणी पर मुहर लगाने को ही राजनीति के चाणक्य के नाम से प्रसि) अमित शाह की देवभूमि में दस्तक देने जा रहे हैं। प्रदेश की पुष्कर सिंह धाामी सरकार अपने दिग्गज नेता के स्वागत में जुटी हुई नजर आ रही है। राजधाानी देहरादून संपूर्ण रूप से देश के प्रधाानमं=ी नरेन्द्र मोदी, गृह मं=ी अमित शाह और मुख्यमं=ी पुष्कर सिंह धाामी के ‘कट आउट’ से सुसज्जित नजर आ रही है। राजनीति के गलियारों में चर्चाएं आम हैं कि भाजपा हाईकमान ने उत्तराखण्ड में चुनाव की पूरी कमान धाामी के हाथा में सौंप दी हैं और अमित शाह, टीम पुष्कर को ‘विजय श्री’ का आशीर्वाद देने के लिए आ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि देश के अनेक मीडिया घरानों आज कल इसी बात का लेकर ही डिबेट चल रही है कि आगामी वर्ष में होने वाले चुनावों में किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी? इस कई राजनीतिक विशलेषक अलग-अलग राय देते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ राष्ट्रवादी विशलेषकों का कहना है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में भाजपा की सरकार हैट्रिक मारेगी। उनका यह आंकलन इस बात को लेकर है कि पिछले दस सालों में इन राज्यों भाजपा सरकारों ने जनहित में इतने कार्य किए हैं कि वे एंटी इंक्म्बेंसी का शिकार हो ही नहीं सकती। कुछ तो यूपी में थोड़ी बहुत टक्कर विपक्षी पार्टियों से मान भी रहे हैं लेकिन उत्तराखण्ड को लेकर वे निश्चिंत नजर आ रहे है। उनका तर्क यह है कि पहाड़ी राज्य उत्तराखण्ड में देश के प्रधाानमं=ी नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता अपने चरम पर हमेशा की तरह है और सोने पर सुहागा यह है कि राज्य के मुख्यमं=ी पुष्कर सिंह धाामी ने अपने पिछले लगभग आधो दशक से ज्यादा के कार्यकाल में जनता के बीच लोकप्रियता की नई ऊंचाई को छूआ है। धाामी सरकार के जनहित से जुड़ अनेक कार्याें की वजह से भाजपा के उत्तराखण्ड में एंटी नहीं बल्कि प्रो इंक्म्बेंसी का साथ मिल रहा है। ऐसे में जब अब विधाानसभा चुनाव नजदीक आ गया है तो पार्टी हाईकमान भी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि भाजपा, उत्तराखण्ड में हैट्रिक लगाते हुए समूचे देश में डबल इंजन की सरकार का एक विलक्षण उदाहरण पेश करे।
इसी सुनिश्चित्ता को परख ने के लिए आज देश के गृह मं=ी अमित शाह उत्तराखण्ड आ रहे हैं। उनके स्वागत को लेकर टीम पुष्कर ने कोई कसर नहीं छोड़ रखी है। समूची सरकार हर स्तर पर अपने चाणक्य के स्वागत के लगी हुई है। माना जा रहा है कि गृहमं=ी अमित शाह, अपनी भविष्यवाण पर मुहर लगाने के लिए और टीम धाामी को ‘विजय श्री’ आ आशीर्वाद देने के लिए आ रहे हैं। उनके आने से धाामी सरकार और भाजपा के कार्यकर्तातों में स्फ़ूर्ति का संचार होना तो लाज़मी है।

LEAVE A REPLY