नेेेब ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर
सीएम के शासनकाल में युवाओं को नौकरियों का मिल रहा गिफ्ट
देहरादून। उत्तराखण्ड में एक दशक से हमेशा यह बहस चलती रहती थी कि राज्य के अन्दर युवाओं को सरकारी नौकरियां नहीं मिल पाती क्योंकि नकल माफिया उन युवाओं को नकल कराकर पास करा देते थे जो पढाई लिखाई में फुस्स होते थे। उत्तराखण्ड में एक दशक से राज्य के बेरोजगार युवा सरकारों को ललकारते रहते थे कि आखिरकार राज्य के अन्दर कब उन्हें सरकारी नौकरियों में समायोजित होने का तोहफा मिलेगा। राज्य बनने के बाद हर सरकार के कार्यकाल में युवाओं के मन में नाराजगी रहती थी कि सरकारों के रवैय्ये के चलते उन्हें बाहरी राज्यों में नौकरियां करने के लिए मजबूर होना पडता है। वहीं राज्य की कमान जब युवा मुख्यमंत्री के हाथों में आई तो उन्होंने राज्य के युवाओं को खुला संदेश दिया कि जो युवा पढाई लिखाई में काबिल होंगे उन्हें सरकारी नौकरी जरूर मिलेगी और उनके शासनकाल में नकल का खेल नहीं चलेगा जैसे पहले चला करता था। मुख्यमंत्री ने अपने शासनकाल में जबसे नकल माफियाओं के खिलाफ अध्यायदेश लाया है तबसे उनके खिलाफ चलाये गये बडे ऑपरेशन में उन्हें जेल की सलाखें मिली हैं और पढाई लिखाई में काबिल युवा पीढी को सरकारी नौकरियों का खुलकर गिफ्ट मिल रहा है। अब चुनावी साल आ गया है और इस साल में मुख्यमंत्री ने राज्य के अन्दर हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियों का गिफ्ट देने के लिए अपना पिटारा खोलकर राज्य में नौकरियों की खुलकर बारिश करने का प्लान धरातल पर उतार दिया है और उसी के चलते नेब ने परीक्षा कैलेंडर भी जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री का संकल्प ही हर काबिल युवा को सरकारी नौकरी मिले वह अब धरातल पर सच होता हुआ दिखाई दे रहा है।
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों में होने वाली सीधी भर्ती परीक्षाओं का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न संवर्गों के 14 भर्ती अभियाचनों के लिए विज्ञापन प्रकाशन और लिखित परीक्षाओं की संभावित तिथियां घोषित की गई हैं। आयोग के सचिव की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार वाहन चालक, स्नातक स्तरीय, विशेष तकनीकी अर्हता, पशुधन प्रसार अधिकारी, कृषि, सहायक लेखाकार, स्केलर, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, आईटीआई एवं डिप्लोमा, वन आरक्षी, पुलिस आरक्षी तथा विज्ञान वर्ग समेत विभिन्न पद शामिल हैं। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार वाहन चालक भर्ती परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित होगी, जबकि स्नातक स्तरीय (पुनर्परीक्षा) 14 जून 2026 को प्रस्तावित है। विशेष तकनीकी अर्हता के विभिन्न पदों की परीक्षा 28 जून को तथा पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा 12 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।
इसके अलावा कृषि अर्हता के पदों की परीक्षा 26 जुलाई, सहायक लेखाकार भर्ती 23 अगस्त और स्केलर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 20 सितम्बर 2026 से शुरू होगी। सामान्य इंटर स्तर के विभिन्न पदों की परीक्षा 4 अक्टूबर तथा वैयक्तिक सहायक भर्ती परीक्षा 12 अक्टूबर को प्रस्तावित है। आईटीआई एवं डिप्लोमा अर्हता वाले पदों की परीक्षा 1 नवम्बर, जबकि वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक और पुलिस आरक्षी जैसे शारीरिक दक्षता वाले पदों की भर्ती प्रक्रिया 16 नवम्बर 2026 से प्रारम्भ होगी। विज्ञान वर्ग की परीक्षा 29 नवम्बर तथा स्नातक स्तरीय अन्य पदों की परीक्षा 6 दिसम्बर 2026 को प्रस्तावित की गई है। आयोग के अध्यक्ष गणेश मर्तोलिया ने स्पष्ट किया है कि रिक्त पदों की संख्या अस्थायी है और इसमें आवश्यकता के अनुसार परिवर्तन संभव है। साथ ही अपरिहार्य परिस्थितियों में विज्ञापन और परीक्षा तिथियों में संशोधन भी किया जा सकता है।
