पुलिस और बदमाशों में शूटआउट

0
7

डोबाल के बिछाये जाल में फंसते अपराधी
पुलिस की घेराबंदी से नहीं बच पा रहे शैतान
देहरादून। पुलिस कप्तान ने सभी कोतवालों और थाना प्रभारियों को दो टूक अल्टीमेटम दे रहा है कि अगर उनके इलाके में अपराध की कोई वारदात हुई तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पडेगा। पुलिस कप्तान ने अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए एक बडा जाल बिछा रखा है और इस जाल में हर वो अपराधी फंस रहा है जो राजधानी के अन्दर गुनाह करने की मंशा लेकर एंट्री कर रहा है। पुलिस कप्तान ने रात में चप्पे-चप्पे पर संदिग्धों और अपराधियों की धरपकड के लिए चैकिंग अभियान चला रखा है और एक गुप्त सूचना पर उन्हांेने बसंत विहार थाना प्रभारी को अपने इलाके में वाहन चैकिंग के लिए मैदान में उतारा तो देर रात जब एक संदिग्ध स्कूटी को रूकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस टीम पर गोलियां दाग दी जिस पर पुलिस ने भी आमने-सामने के शूटआउट में एक बदमाश को गोली मारकर घायल कर दिया। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी कुख्यात अपराधी के पैर में ज ब गोली लगी तो वह अपने जीवन की भींख मांगने लगा कि वह कभी देहरादून नहीं आयेगा। पुलिस ने इस ऑपरेशन में दो बदमाशों को हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस कप्तान ने जिस अक्रामकता के साथ अपनी पारी की शुरूआत की है उससे अपराधियों के मन में डर ही डर दिखाई दे रहा है।
पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल को रात्रि में एक गोपनीय सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध बसंत विहार इलाके में एक स्कूटी पर देखे गये हैं और वह कोई वारदात कर सकते हैं। पुलिस कप्तान ने सूचना मिलते ही बसंत विहार थाना प्रभारी शैंकी कुमार को इलाके में वाहनों की चैकिंग के लिए मैदान में उतारा। पुलिस कप्तान ने बताया कि देर रात्रि थाना बसंत विहार क्षेत्रान्तर्गत हरबंशवाला बैरियर पर थानाध्यक्ष द्वारा मय पुलिस बल के संदिग्ध व्यक्तियों वाहनो की चैकिंग कर रहे थे तो चैकिंग के दौराने एक नीली रंग की बिना नम्बर प्लेट की स्कूटी, जिस पर दो लोग सवार थे को रोकने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि कूटी सवार व्यक्ति बैरियर पर वाहन चैकिंग देखकर नहीं रूके और तेजी गति से हरबंशवाला से टी स्टेट की तरफ भाग गये। पुलिस टीम ने सन्दिग्ध स्कूटी का पीछा किया गया, तो पीछा करने पर स्कूटी सवार बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर अचानक फायर कर दिया गया, पुलिस टीम द्वारा उक्त स्कूटी सवारों को रोकने का काफी प्रयास किया गया, परन्तु उनके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षाा में जवाबी फायरिंग की गई और इस शूटआउट में एक बदमाश को गोली लगी, पुलिस टीम द्वारा भाग रहे उक्त दोनो व्यक्तियों को घेरकर पकड लिया गया। पुलिस टीम द्वारा घायल बदमाश को ईलाज हेतु तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल और एसपीसिटी प्रमोद कुमार घटना स्थल पर पहुंचे जहां उन्हांेने शूटआउट वाले इलाके को देखा। पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारी से घटना के संबंध में ली जानकारी ली, फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन किए गए। पुलिस कप्तान ने बताया कि एक बदमाश जिसे गोली लगी वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला अब्दुल्ला है और उसके खिलाफ कई राज्यों में अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तो वहीं दूसरा अपराधी शाहनवाज सलमानी है जिनके कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे और काफी कारतूस बरामद हुये हैं।

LEAVE A REPLY