मंत्री पर दहाडे़ कांग्रेसी

0
104

कांग्रेस बोलीः धराली आपदा में कहां गायब थे हुजूर
उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। जिले के भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी और भाजपा सरकार का उत्तरकशी कांग्रेसियों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया है। आज गंगोरी में जन जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम से वापस लौट रही कृषि मंत्री के काफिले के आगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी किया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर मंत्री के काफिले के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।
जानकारी के अनुसार कृषि मंत्री गणेश जोशी उत्तरकाशी के गंगोरी क्षेत्र में आयोजित “सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जब मंत्री और स्थानीय विधायक सुरेश चौहान का काफिला वापस लौट रहा था, तभी गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगोरी के पास पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी झंडों के साथ काफिले को काले झंडे दिखाए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार को खरी-खोटी सुनाई। उनका आरोप था कि भाजपा सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर विफल रही है और जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। विरोध प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा।
हालांकि मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस बल ने स्थिति को संभालते हुए किसी तरह के टकराव की स्थिति नहीं बनने दी और काफिले को सुरक्षित रवाना कराया। विरोध के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं की अनदेखी जारी रखी तो आने वाले समय में विरोध को और तेज किया जाएगा। वहीं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने बताया कि धराली आपदा में कृषी मंत्री उत्तरकाशी नहीं पहुचे आज आपदा के 6 महिने बाद उत्तरकाशी माल मेले में राशो नृत्य करने आ रहे हैं इस लिए कांग्रेस ऐसे मंत्रियों का विरोध किया है। मंत्री को काले झंडे दिखाने और प्रर्दशन करने के दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा, दिनेश गौड़, मनोज पंवार, राखी एकादशी, मधु, दीवाकर भट्ट, दीपक रावत , विपिन , विनोद ,श आदर्श राणा, विक्रम सिंह रावत, हरी ओम, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे है।

LEAVE A REPLY