भाजपा पदाधिकारी के वोटर कार्ड की शुरू हुई जांच

0
129

उत्तराखंड में दूसरे राज्यों के फर्जी वोटरों के खिलाफ अभियान चलाएगी
देहरादून। लूशुन टोडरिया के पत्र का संज्ञान लेते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने भाजपा पदाधिकारी के वोटर कार्ड की जाँच की कारवाई शुरू की है।
मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के संयोजक लूशुन टोडरिया ने कुछ दिन पहले राज्य चुनाव आयोग जाकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तराखंड को एक पत्र भेजकर उत्तराखंड भाजपा के किसान मोर्चा के सोशल मीडिया सह-प्रभारी प्रभात कुमार द्वारा दो अलग-अलग वोटर कार्ड बनाकर उत्तराखंड और बिहार विधानसभाओं में वोट करने की शिकायत की थी। लूशुन टोडरिया ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को बिहार मूल के प्रभात कुमार के दो अलग-अलग एक्टिव वोटर कार्ड और प्रभात कुमार द्वारा अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनावों में वोट देने के सबूत ईमेल के जरिए उपलब्ध करवाए हैं स लूशुन टोडरिया ने कहा दो अलग-अलग वोटर कार्ड रखना कानूनी अपराध है और भाजपा पदाधिकारी प्रभात कुमार ने अलग-अलग वोटर कार्ड बनाकर उत्तराखंड और बिहार में वोट किया है इसलिए निर्वाचन आयोग द्वारा उनके वोटर कार्ड की जाँच करके उनपर कानूनी कारवाई होनी चाहिए।
लूशुन टोडरिया को मुख्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तराखंड द्वारा एक पत्र प्राप्त हुआ है जिसमे भाजपा के प्रभात कुमार के वोटर कार्ड की जाँच की कारवाई के लिए जिलाधिकारी देहरादून एवं अन्य निर्वाचन अधिकारीयों को कहा है। लूशुन टोडरिया ने कहा कि हम निर्वाचन अधिकारीयों को ऐसे सबूत उपलब्ध करवाते रहेंगे और उत्तराखंड में वोट चोरी और वोटर कार्ड घपले को रोकने की कोशिश करेंगे। लूशुन टोडरिया ने कहा कि एक तरफ उत्तराखंड के मूलनिवासियों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अन्य राज्यों के लोगों के नाम उत्तराखंड में बिना जाँच के वोटर लिस्ट में जोड़े जा रहे हैं, इससे उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से लाखों फर्जी वोटरों के नाम उत्तराखंड की वोटर लिस्ट में जुड़ गए हैं। टोडरिया ने कहा ये एक बड़ा गैरकानूनी और असंवैधानिक कार्य हो रहा है कि दूसरे राज्यों के वोटर अब उत्तराखंड में भी फर्जी तरह से वोटर कार्ड बनवाकर उत्तराखंड में भी मतदान को प्रभावित कर रहे हैं, ये मूलनिवासियों के अधिकारों पर भी कुठाराघात है। मूलनिवास भू कानून संघर्ष समिति मूलनिवासियों के अधिकार को बचाने के लिए उत्तराखंड में दूसरे राज्यों के फर्जी वोटरों के खिलाफ अभियान चलाएगी।

LEAVE A REPLY