सीएम का अवैध प्लाटिंग पर ‘प्रहार’

0
148

एमडीडीए अब नहीं है घृतराष्ट्र
धामी राज में माफिया बिलों में जा दुबके
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि एमडीडीए और एचआरडीए अवैध प्लाटिंगों को नेस्तनाबूत करने के लिए अपने कदम आगे बढाये हुये है तो वहीं हर अवैध निर्माण पर उसका बडा डंडा चल रहा है। मुख्यमंत्री के आदेश पर देहरादून और हरिद्वार में तेजी के साथ अवैध प्लाटिंगों को ध्वस्त करने का तेजी के साथ ऑपरेशन चल रहा है। मुख्यमंत्री ने साफ अल्टीमेटम दे रखा है कि एमडीडीए और एचआरडीए हमेशा उन शक्तियों पर अपनी रडार लगाकर रखें जो एक दशक तक इन्हें घृतराष्ट्र मानकर अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण करने में सफल रहे थे। अब राजधानी का एमडीडीए अलर्ट मोड मे हैं और जहां पर भी अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग का खेल खेला जाता है वहां उसे ध्वस्त करने के लिए एमडीडीए के उपाध्यक्ष अपनी टीम के साथ वहां पहुंच जाते हैं और इसी के चलते अब धामी का टेर्रर माफियाओं में भी तेजी के साथ दिखाई दे रहा है।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य मंे भ्रष्टाचार पर प्रहार करने के लिए बडा संकेत दे रखा है और उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जंग शुरू भी कर दी है लेकिन इसके बावजूद भी सिस्टम के कुछ अफसर मुख्यमंत्री के सपनों पर ग्रहण लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के अन्दर अपनी सरकार का एक नया संदेश देने के मिशन में आगे बढ़ते जा रहे हैं कि अपराधी, माफियाओं और अवैध प्लाटिंग तथा अवैध निर्माण करने वालों के साम्राज्य को सख्ती के साथ ध्वस्त कर दिया जायेगा। राजधानी के अन्दर पुष्कर राज से पहले यह सवाल पनपते थे कि जो एमडीडीए नक्शा पास मकानांे में भी एक ईंट इधर से उधर लगने पर मकान मालिक को नोटिस थमाने से नहीं चूकते तो वहीं वह अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माणों को खडा करने वाले शक्तिशाली लोगों पर प्रहार करने से क्यों घबराते थे? मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जबसे एमडीडीए और एचआरडीए का जिम्मा संभालने वाले अफसरों को अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने का हुक्म दे रखा है तबसे हरिद्वार और देहरादून जिले में एमडीडीए और एचआरडीए की अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण पर तेजी के साथ चल रही कार्यवाही ने भूमाफियाओं में एक बडी खलबली मचा रखी है। मुख्यमंत्री का साफ कहना है कि अब वो समय खत्म हो गया जब जिम्मेदार अफसर घृतराष्ट्र बनकर अवैध निर्माण होने देते थे अब उनके राज में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग करने का जो भी सपना देखेगा उसे नेस्तनाबूत कर दिया जायेगा।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का ऐलान करते आ रहे हैं और साफ संदेश दे रहे हैं कि राज्य में अब माफियागिरी का कोई कॉलम नहीं रहेगा और जो भी माफिया पूर्व सरकारों में सेटिंग-गेटिंग का खेल खेलकर पनप रहे थे उन पर अब तेजी के साथ रडार लगाई गई है और उनकी किसी भी तरह की माफियागिरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। पिछले कई वर्षों से एमडीडीए और एचआरडीए ने भूमाफियाओं के नेटवर्क को नेस्तनाबूत करने का जो सिलसिला शुरू किया था वह आज तक बरकरार है और उससे आम जनमानस को एक बडा सुकून मिल रहा है कि पुष्कर राज में भूमाफियाओं का ंशातिराना खेल अब बंद हो गया है। यह भी सच है कि जब भी अवैध प्लाटिंग की गूंज जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कानो में गूंजी तो उन्हांेने अवैध प्लाटिंग पर प्रहार करने के लिए जो संदेश दिया उसी का परिणाम है कि आज अवैध प्लाटिंग पर सिस्टम ने चाबुक चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए एमडीडीए और एचआरडीए सख्ती के साथ मैदान में उतरा हुआ है। आज राजधानी के अन्दर जहां पर भी बडी-बडी अवैध प्लाटिंग होने की खबर एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को लगती है वह दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर उसे ध्वस्त कराकर सीधा संदेश दे रहे हैं कि एमडीडीए अब घृतराष्ट नहीं है और वह अपने तीसरे नेत्र से हर उस अवैध काम को परख रही है जिसकी कल्पना भूमाफिया नहीं कर पाते।

LEAVE A REPLY