उम्मीदों के पुष्कर

0
115

जनता के दर्द का कुशल इलाज करते सीएम
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री से राज्यवासियों को एक बडी उम्मीद लग चुकी है कि वह जब भी मुख्यमंत्री के पास अपनी कोई पीडा लेकर जायेंगे तो वह उसका हल तुरंत करेंगे। चार साल से मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में आने वाले फरियादियों की फरियाद को सुनने के लिए हमेशा उनके सामने अपने कदम आगे बढाये और उनके पत्र लेकर मौके पर ही मौजूद अफसरों को सख्त लहजे में संदेश दिया हुआ है कि जनपदों के अन्दर ही वहां रहने वाले लोगों की फरियाद को सुनकर डीएम और पुलिस कप्तान उन्हें न्याय दें जिससे कि दूर दराज के जिलों के लोगों को राजधानी में उनके पास अपनी फरियाद लेकर न आना पडे। आज उत्तराखण्ड के सभी जिलों में डीएम और पुलिस कप्तान अपने यहां आने वाले हर फरियादी की फरियाद सुनकर उन्हें न्याय देने के लिए दफ्तरों में मौजूद रहते हैं और उसी के चलते अब मुख्यमंत्री के पास दूर दराज से फरियादियों का आना न के बराबर हो चुका है। उत्तराखण्डवासी अब यह समझ चुके हैं कि उनका दर्द हरने के लिए मुख्यमंत्री आगे आ गये हैं और उन्हें पता है कि उनके दर्द का उन्हें कैसे कुशल इलाज करना है। चार साल से आवाम यह कह रहा है कि उन्हें अब उम्मीदों के पुष्कर पर भरोसा है क्यांेकि वह उनकी अब पहली और आखिरी उम्मीद हैं।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री से राज्यवासियों को एक बडी उम्मीद जग चुकी है इसलिए राज्य में एक ही आवाज गूंज रही है कि उम्मीदों के धामी उत्तराखण्ड की दशा और दिशा दोनो बदलकर रख देंगे। मुख्यमंत्री ने अफसरों को दो टूक संदेश दिया हुआ है कि आम जनता को बार-बार सीएम के पास न आना पडे़ इसलिए आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाये। मुख्यमंत्री का साफ कहना है कि तहसील व जिला स्तर पर ही जनता को न्याय दिलवाया जाये और आम लोगों को अपनी समस्याओं के लिए देहरादून की दौड न लगानी पडे। पुष्कर सिंह धामी पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गये हैं जो अपने दरबार में आये हर व्यक्ति के पास जाकर उसकी पीडा को सुनते हैं और उसका हल करने के लिए वह तत्काल अफसरांे को आदेश देते हैं जिससे आवाम को अब राज्य के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एक बडी उम्मीद जग चुकी है और पुष्कर सिंह धामी भी आवाम की उम्मीदों पर शत-प्रतिशत खरा उतरने के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडे हुये दिखाई दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों का दर्द समझकर एक कुशल डाक्टर की तरह उनका इलाज कर उनकी पीडा को हरा है। मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के उचित समाधान के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये हुये हैं कि सभी समस्याओं को संबंधित विभागों को भेजा जाय एवं उन पर हुई कार्यवाही से भी अवगत कराया जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान हो। आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये बार-बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबके विश्वास की भावना के साथ सभी की समस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के ऐसे राजनेता बन गये हैं जिससे राज्य की जनता को उनसे बडी उम्मीदें बन गई हैं और पुष्कर सिंह धामी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कोई कसर नहीं छोड रहे हैं और उनके दरबार में आने वाले हर पीडित का दर्द वह अपना समझकर उन्हें न्याय देने के लिए वह तत्काल आगे आते हुए दिखाई दे रहे हैं जिससे राज्यवासियों को एक आस दिखाई देने लगी है कि अब राज्य में उनका दर्द महसूस करने वाला मुख्यमंत्री उनके बीच खडा है।

LEAVE A REPLY