नशेबाज चालक से पांच जिंदगियां खत्म

0
107

विवाह की खुशियां मातम में बदली
मां-बेटा भी मौत के काल में जा समाया
चंपावत(संवाददाता)। चंद घंटे पहले शादी के जश्न में जहां एक इलाके के लोग खुशियां मना रहे थे और वह वहां से बारात जब वापस लौट रही थी तो बोलेरो कार दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी और उसमें सवार लोगों को यह पता ही नहीं चल पाया कि कैसे कार खाई में जा गिरी। इस हादसे की खबर जैसे ही पुलिस और आपदा नियंत्रण कक्ष को खाई में कार गिरने की खबर मिली तो रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने वाले एसडीआरएफ के जवानों को जब खाई में पांच शव दिखाई दिये तो उनके भी पैरो तले जमीन खिसक गई जिसके बाद उन्होंने सभी मृतकों और पांच घायलों को खाई से बाहर निकाला। इस दिल दहला देने वाले हादसे की खबर जब इलाके के लोगों को लगी तो वहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं पुलिस ने जब अपनी जांच पडताल शुरू करी तो उन्हें प्रथम दृष्टया पता चला कि वाहन चालक नशे मे था और इस नशेबाज चालक के कारण पांच जिंदगियां खत्म हो गई। इस हादसे में एक मां-बेटा भी मौत के काल में जा समाये जिससे उनके परिवार में भी मातम का माहौल छा गया और इस हादसे में यह बहस छेड दी कि कब तक पहाडों में नशेबाज चालकों के कारण लोगों को अकाल मौत मिलती रहेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त सड़क दुर्घटना जिप चालक के नशे में होना बताया गया है।फिलहाल सुबह के समय तड़के खाई से सभी शवो को रेस्क्यू कर लिया गया है। बारात पिथौरागढ़ जिले के शेराघाट से चम्पावत जिले में आई थी जो देर रात वापस लौट रही थी तभी जिप अनियंत्रित हो खाई में गिर गई। जिसमे मां बेटे समेत पांच लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। चंपावत जिले के लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बागधारा के पास बारात का वाहन खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। उक्त दुर्घटना में पांच लोगों घायल हो गए है।जिन्हे रात को ही रेस्क्यू कर उपजिला चिकित्सालय इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। वही सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंची तथा स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। जिनके द्वारा पांच घायलों को त्वरित कार्यवाही करते हुए खाई से निकाल कर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार ने बताया की गुरुवार को पिथौरागढ़ जिले के शेराघाट निवासी बबलू की बारात चंपावत जिले के बालातड़ी गांव आई हुई थी,बारात दुल्हन लेकर वापस लौट रही थी, वापसी में देर रात लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बाघधार के पास बारात का बोलेरो कार (यूके04टीबी-2074) दो सौ फिट गहरी खाई में गिर गया। जिसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। तथा घायलों को खाई से निकालकर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। एस ओ लोहाघाट ने बताया घटना रात ढाई बजे के लगभग की है।लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी वह उपचार कर रहे डॉक्टर अजीम ने बताया की पांच घायलों को अस्पताल लाया गया था, जिसमें एक की गंभीर हालत को देखकर जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। वही दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम ने सुबह के समय सभी मृतकों के शव को खाई से निकाल लिया है। दुर्घटना में भावना चौबे और उनके बेटे प्रियांशु सहित कुल पांच लोगो की मौत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत होने से विवाह की खुशियां शोक में क्षेत्र बदल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया वाहन चालक के नशे में होने की वजह से भीसंड सड़क हादसा सामने आया है।फिलहाल पुलिस द्वारा सभी शवो का पोस्टमार्टम आज कराया जायेगा।वही पुलिस सड़क दुर्घटना की जांच में भी जुट गई है।वही विवाह वाले गांव में शोक की लहर छा गई है।

मृतकों की सूची
1. प्रकाश चंद्र उनियाल, 40 वर्ष, निवासी दिबडिब्बा विलासपुर
2. केवल चंद्र उनियाल, 35 वर्ष, निवासी उपरोक्त
3. सुरेश नौटियाल, 32 वर्ष, निवासी पंतनगर
4. प्रियांशु चौबे, 6 वर्ष, पुत्र सुरेश चौबे, निवासी सियालदेह, भिक्यासेन, अल्मोड़ा
5. भावना चौबे, 28 वर्ष, पत्नी सुरेश चौबे, निवासी सियालदेह, बिखयासेन, अल्मोड़ा

घायलों की सूची
1. देवीदत्त पांडे, 38 वर्ष, निवासी सारघाट, अल्मोड़ा
2. धीरज उनियाल, 12 वर्ष, निवासी अल्मोड़ा
3. राजेश जोशी, 14 वर्ष, निवासी पिथौरागढ़
4. चेतन चौबे, 5 वर्ष, निवासी दिल्ली
5. भास्कर पांडा, (निवासी विवरण अप्राप्त)

LEAVE A REPLY