करणी सेना देह व्यापार के खिलाफ आग बबूला
इलाके के एक घर में छापे से खुली कलई
हुजूर केहरी गांव के एक घर में भी चलता है धंधा
प्रेमनगर(संवाददाता)। प्रेमनगर इलाके में पुलिस के इकबाल को लेकर बार-बार सवालिया निशान लग रहे हैं और सवाल खडे हो रहे हैं कि आखिरकार वो कौन लोग है जो पुलिस को बार-बार चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक खोखे को हटाने को लेकर कुछ लोगों पर प्राण घातक हमला पुलिस के सामने हुआ और इलाके की पुलिस तमाशबीन बनकर सबकुछ देखती रही और यह बहस चली कि आखिरकार किसी की इतनी हिम्मत कैसे हो सकती है कि वह पुलिस के सामने ही लोगों पर हमला करने से नहीं चूका? वही प्रेमनगर इलाके में करणी सेना को बार-बार एक घर में कथित रूप से हो रहे देह व्यापार की खबरें मिल रही थी तो उसने खुद अपने कदम उस घर की ओर दौडाये जहां देह व्यापार होने की खबरें सामने आ रही थी। करणी सेना ने खुद मौके पर पहुंचकर पुलिस को बुलाया और उसके बाद वहां से दो युवतियां भाग खडी हुई और जब पुलिस और करणी सेना ने उस घर को खंगाला तो वहां से उन्हें कुछ आपत्तिजनक चीजें मिली जिसको लेकर करणी सेना में बडी नाराजगी दिखाई दी और यह सवाल पनपे कि आखिरकार पुलिस का नेटवर्क क्या इतना कमजोर हो चुका है कि उसे इलाके में हो रहे कथित देह व्यापार की खबर नहीं चल पाई और करणी सेना को इसकी खबर बार-बार मिल रही थी जिसके बाद उसने पुलिस के साथ मिलकर उस घर में छापा मारा जहां देह व्यापार का कथित रूप से धंधा चल रहा था? करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस को दो टूक कहा कि केहरी गांव में भी एक घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है और अगर पुलिस ने दो दिन के भीतर वहां कार्यवाही न की तो वह अपनी सेना लेकर इस धंधे के खेल को बेनकाब करेंगे।
प्रेमनगर इलाके में नशे का धंधा भी होता रहा है यह किसी से छिपा नहीं है और उसके चलते वहां के लोगों के मन में नशा बेचने वालों के खिलाफ एक बडी नाराजगी रहती है जिस पर पुलिस अपनी रडार उन पर लगाकर रखती है। प्रेमनगर पुलिस का इकबाल शायद कुछ समय से इलाके के अन्दर धडाम नजर आ रहा है कयोंकि अगर ऐसा न होता तो कल प्रेमनगर में एक खोखे को हटवाने के लिए आगे आये कुछ लोगों पर प्राणघातक हमला न हो पाता। इस हमले में कुछ लोगों को चोटें आना और यह हमला पुलिस के सामने होने से इलाके के काफी लोगों में बडी नाराजगी देखने को मिल रही है और वह पुलिस पर दबाव बना रहे हैं कि जिन्होंने यह हमला किया है उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाये। पुलिस ने भी हमलावरों के खिलाफ एक्शन लेने का वादा किया है। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शुभम ठाकुर को पिछले कुछ समय से इलाके के एक घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है इस पर उन्होंने अपनी टीम के साथ उस घर की ओर अपने कदम आगे बढाये और जब वहां जाकर उन्होंने पहले पुलिस को मौके पर बुलाया और उनके साथ उस घर में दस्तक दी तो उससे पहले वहां मौजूद एक महिला भाग खडी हुई लेकिन घर में मिली एक महिला नशे में बताई गई। पुलिस और करणी सेना ने जब घर को खंगाला तो उन्हें काफी आपत्तिजनक चीजें मिली जिसके बाद पता चला कि इस घर को एक पति-पत्नी ने किराये पर ले रखा था और उनका चरित्र सत्यापन भी हुआ था। बताया गया कि कमरा किराये पर लेने वाला व्यक्ति नेपाल का है जबकि महिला कलकत्ता की रहने वाली है। पुलिस ने कहा कि अगर घर में कुछ महिलायें मिलती तो संगठित गिरोह को लेकर मुकदमा दर्ज होता जिसके चलते उन्होंने महिला का चालान काटा और उसे चौबीस घंटे के भीतर मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया। सवाल उठा कि आखिरकार क्या पुलिस का नेटवर्क इतना कमजोर है कि उसे यही नहीं पता चला कि इलाके के एक घर में कथित रूप से देह व्यापार का काला कारोबार हो रहा है?
प्रेमनगर में गलत धंधे नहीं होने देंगे
शुभम की हुंकारः केहरी गांव में हो रहा धंधा
करणी सेना के अध्यक्ष शुभम ठाकुर ने बताया कि उन्होंने देह व्यापार की सूचना पर मौके पर पहुँच कर छापा मारा । जहाँ बहुत ही आपत्तिजनक स्थिति में चीजे बरामद हुई। थाने के इतने पास होने के बाद भी पुलिस को इसकी कोई सूचना नहीं मिली । उसके साथ ही दो महिलाओं थी जो भागने में कामयाब रही । क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष शुभम सिंह ठाकुर रविन्द्र सजवान महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष मिहिर मिश्रा की अगुवाई में छापा मारा गया । शुभम सिंह ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पिछले कुछ समय से लग तार करणी सेना के कार्यलय पर सूचना मिल रही थी । शुभम सिंह ठाकुर ने साफ कहा कि प्रेमनगर में इस तरह का कोई भी कृत्य नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि प्रेमनगर में बढ़ते नशे और देह व्यापार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है अगर कोई भी व्यक्ति इस अवैध व्यापार में लिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और करणी सेना उसको सुधारने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस को बताया गया है कि केहरी गांव के एक मकान में भी देह व्यापार का धंधा चलता है और अगर पुलिस ने दो दिन के भीतर कार्यवाही नहीं कि तो वह अपनी सेना के साथ वहां जाकर छापा मारेंगे।

