दिल जीतने का जादूगर है धामी

0
108

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तर प्रदेश से अलग राज्य की मांग करने के लिए हजारों आंदोलनकारियांे ने सडकों पर आंदोलन लडा था और इसमें उसने पुलिस की लाठी-डंडे और गोलियां तक खाई लेकिन आंदोलनकारी अपनी मंजिल को पाये बगैर अपनी राह से पीछे नहीं हटे और इस आंदोलन में कूदने वाले आंदोलनकारियों ने अब मुख्यमंत्री के विजन को पहचानकर उन्हें राज्य का सितारा मान लिया है जो शहीद आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने के लिए आगे बढ़ा हुआ है। जैसे ही राज्य की कमान उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने संभाली तबसे राज्य के आंदोलनकारियों के मन मंे भी एक बडी उम्मीद जागी है कि अब शहीद आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड जरूर बनेगा। वहीं सैकडों आंदोलनकारी मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान कई बार भाव-विभोर नजर आते हैं और उन्हें जिस रूप में मुख्यमंत्री सम्मानित कर रहे हैं उससे आंदोलनकारियों के मन में उनको लेकर एक नई सोच पैदा हो चुकी है कि ‘उत्तराखण्ड का सितारा है पुष्कर’।
मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने चार साल के भीतर राज्यवासियों के दिलों में जो जगह बनाई है उसको देखते हुए उत्तराखण्ड भाजपा के काफी नेताओं को अपने राजनीतिक भविष्य पर ग्रहण लगता हुआ नजर आ रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री ने सरकार चलाने के लिए वो बडी लकीर खींच दी है जिसे पार करना किसी के बस में नहीं है। बच्चे से लेकर बडे बूढे और मातृशक्ति की उम्मीदों को पंख लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने बडे विजन के साथ अपने कदम आगे बढाये हैं उसके चलते आज मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि देश के अन्दर अपनी एक नई छाप छोड चुके हैं। आवाम से किये गये हर वादे को पूरा करने में उनका दिखता जुनून राज्यवासियों को खूब रास आ रहा है। अब तो राज्यवासी भी यह मान चुके हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी दिल जीतने के जादूगर बन गये हैं और यही कारण है कि आज वह उत्तराखण्डवासियों की पहली पसंद बन गये हैं जिनसे राज्यवासियों को उम्मीद ही उम्मीद है कि वह उनके उत्तराखण्ड को आने वाले समय में ऐसा गुलजार करेंगे कि देश के लोग भी यह कहने से नहीं चुकेंगे कि उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री ने संकल्प के साथ उत्तराखण्ड बदल दिया है।
मुख्यमंत्री को भावुकता में आंदोलनकारी एक लम्बे समय से अपना आशीर्वाद देते आ रहे हैं और जब कुछ बुजुर्ग महिलायें उन्हें अपना आशीर्वाद देती हैं तो यह आशीर्वाद देखकर मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी भी भाव विभोर हो जाते हैं। वहीं अब राज्य में यह शोर भी मचने लगा है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री तो दिलों को जितने वाले जादूगर हैं जिन्होंने मात्र चार साल के भीतर राज्य की जनता के दिलों पर ऐसा जादू किया कि हर तरफ एक ही आवाज उठ रही है कि यह मुख्यमंत्री तो फिल्मी पर्दे वाला मुख्यमंत्री है जो आवाम की सेवा करने के लिए ही शायद पैदा हुआ है। उत्तराखण्डवासी और राज्य के लिए आंदोलन करने वाले सैकडों आंदोलनकारियों को विश्वास हो चला है कि युवा जोश पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड को उस ऊंचाई तक ले जा रहे हैं। जहां तेइस साल बाद भी सरकार का कोई मुख्यमंत्री नहीं ले जा पाया था। अकसर देखने मे आता है कि जब किसी समारोह में पुष्कर सिंह धामी पहुंचते हैं तो वहां मौजूद महिलाओं व आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाली आंदोलनकारी महिलाओं को देखकर वे उनका सम्मान करने के लिए उनके पास हाथ जोडते हुए उनका आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं और उन पर जिस सौम्य रूप से अपना दुलार उडेलते और सबके सामने उन्हें आशीर्वाद देते हैं तो वह दृश्य काफी भावुक होता है यह किसी से छिपा नहीं है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का खिलखिलाता चेहरा देखकर जिस तरह से उत्तराखण्ड की मातृशक्ति उन्हें अपना आशीर्वाद देने के लिए हमेशा अगली पक्ति में खडी दिखाई देती हैं। उससे यह साफ हो गया कि पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर ऐसी चमक जरूर है जिसे देखते ही हर कोई उनका कायल हो जाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता चलाने के लिए अभी तक के कार्यकाल में कभी घमंड को अपने सिर पर नहीं बैठने दिया और उन्होंने राज्य की जनता के साथ जिस तरह से उन्हें अपना मानकर गले से लगाया है वह उत्तराखण्ड के भविष्य के लिए शुभ संकेत ही माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY