डीएम साहबः सड़क ठीक नहीं बन रही

0
69

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। कैंट इलाके के देवसुमन नगर में नगर निगम द्वारा सड़क के बीचोबीच पानी की निकासी के लिए पाईप डाले गये जिससे कि सडकों पर आने वाले पानी की समस्या खत्म हो सके। पानी के पाईप डलने के बाद जब सडक निर्माण के काम का शुभारंभ हुआ तो ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता को ताक पर रखकर बनाई जा रही सडक को लेकर इलाके के लोगों में बडी नाराजगी पनपी थी और उसके चलते निर्माण कार्य को भी बंद करा दिया गया था। ठेकेदार द्वारा पुनः सडक बनाने का काम शुरू किया गया तो इलाके के लोगों ने डीएम को पत्र दिया कि डीएम साहब नगर निगम द्वारा बनवाई जा रही सडक ठीक नहीं बन रही और सडक निर्माण में मसाले का जो अनुपात है वह हैरान करने जैसा है। डीएम से आग्रह किया गया कि वह नियमानुसार तत्काल जांच कराकर गुणवत्ता के अनुसार कार्य करवाने का आदेश दें।
देवसुमन नगर में सडक के बीच पानी निकासी को लेकर वर्षों पूर्व बनाया गया नाला काफी जगह से टूटने के कारण उसका पानी ओवरफलो होकर सडकों पर फैल रहा था और इस गंदे पानी के कारण लोगों का काफी तक सडकों पर निकलना दुभर हो गया था। कैंट इलाके की विधायक ने नगर निगम मेयर से इस नाले को तोडकर उसमें सीमेंट के बडे-बडे पाईप डालने के लिए कहा था जिस पर नगर निगम के मेयर ने खुद वहां का दौरा कर इस समस्या को हमेशा के लिए दूर करने का वचन दिया और उसके बाद उन्होंने सडक के बीच बने नाले को तोडकर उसमें बडे-बडे सीमेंट के पाइप डालने का ठेका करवाया। ठेकेदार द्वारा नाले का काम पूरा किया गया और उसमें पाइप डालकर उसे मिट्टी से बंद कर दिया गया था जिसके बाद वहां सडक बननी थी जिसके लिए ठेकेदार द्वारा जब काम शुरू करवाया गया तो उस काम को देखकर इलाके के लोगों में बडी नाराजगी देखने को मिलने लगी और उनमें आक्रोश था कि सडक के दोनो ओर सीमेंट से बनी सडक को खोदने के बजाए उस पर ही सीमेंट डालकर सडक बनाई जा रही थी जो कि किसी भी कीमत पर सही नहीं है। इलाके के लोगों ने ठेकेदार के सामने अपनी नाराजगी दिखाई और उन्हांेने कहा कि सडक को खोदकर दुबारा सही तरीके से सडक बनाये क्योंकि ऐसा न होने से लोगों के घरों मंे पानी घुस जायेगा।
इलाके के काफी लोगों ने डीएम को एक शिकायत दी जिसमें कहा गया कि देवसुमन नगर वार्ड नं0 35 में नाला बंद होने के कारण उसमें पाइप का कार्य किया गया और सडक दुबारा बननी है जिसका कार्य नगर निगम द्वारा ठेकेदार से कराया जा रहा है। पत्र में कहा गया कि पाइप का कार्य पूरा हो गया है अब सडक का निर्माण होना है जो पुरानी रोड तोडकर बनाना है लेकिन ठेकेदार द्वारा कुछ रोड तोड दी गई और कुछ एक तरफ तोडी है दूसरी तरफ तोडना बाकी है। शिकायत में कहा गया कि ठेकेदार द्वारा रोड से मिट्टी (मलवा) नहीं उठाया जा रहा है और उसी मलवे के ऊपर सीमेट, कोरसेंड से कच्चा करना शुरू कर दिया गया तो इलाकेवासियों ने ठेकेदार से अनुरोध किया कि रोड से चार फीट मिट्टी उठाये तब कच्चा करे उसमें पन्द्रह-एक का अनुपात में मिक्चर बनाकर डाला जा रहा है जबकि नगर निगम द्वारा आठ-एक के अनुपात का आदेश है। डीएम से आग्रह किया गया कि उक्त कार्य की जांच कराकर तत्काल नियमानुसार जो टेंडर में कार्य करने का विवरण किस प्रकार गुणवत्ता के अनुपात में कार्य होना है उसके आदेश करने की कृपा करें और टेंडर की एक प्रति उन्हें दिलाने की भी कृपा करें जिससे बस्तीवासी हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। पत्र में कहा गया कि ठेकेदार द्वारा बार-बार कार्य बंद करने की धमकी दी गई है।

LEAVE A REPLY