आवाम अब यह पहचान चुका धामी जो कहते हैं वो करते हैं

0
79

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री ने सत्ता संभालने के बाद आवाम की नब्ज पहचान ली थी कि वह सरकार से क्या उम्मीद रखते हैं और सरकार को किस दिशा में आगे बढकर काम करना है। मुख्यमंत्री ने आवाम के दिलों में राज करने के लिए उन्हें यह संदेश दिया कि वह जो कहते हैं वो करते हैं। चार साल में मुख्यमंत्री ने आवाम और आंदोलनकारियों को जो भी वचन दिया उसे पूरा करने के लिए वह आगे आये और उन्होंने उनके दिलों में यह संदेश पहुंचा दिया कि वह हवाबाज राजनेता नहीं है जो कि सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करने में विश्वास रखते हैं। आज उत्तराखण्ड के चप्पे-चप्पे पर मुख्यमंत्री की प्रसिद्धि का जो आलम दिखाई दे रहा है उससे उनके विरोधियों और उनके खिलाफ साजिशें रचने वालों की नींद उडी हुई है कि मुख्यमंत्री एक नये क्लेवर में सरकार चला रहे हैं और उनके राज में माफियागिरी पर जहां एक बडी नकेल लग चुकी है वहीं इस लम्बे कार्यकाल पर उन पर कोई भी दाग न लगना दिल्ली में भाजपा के दिग्गज राजनेताओं को खूब रास आ रहा है।
उत्तराखण्ड का इतिहास रहा है कि विधानसभा चुनाव से पूर्व आवाम से राजनेताओं ने बडे-बडे वायदे किये लेकिन जब वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन हुये तो उन्होंने अपने वायदों पर अमल करने की दिशा में कोई पहल नहीं की जिससे राज्यवासियों के मन में हमेशा सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों की कार्यशैली को लेकर बडी नाराजगी देखने को मिलती आ रही थी? वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा हाईकमान जेपी नड्डा ने उत्तराखण्ड में स्थाई नेतृत्व देने के लिए युवा राजनेता पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाकर यह संदेश दे दिया था कि पुष्कर ंिसह धामी सरकार चलाने में अव्वल रहेंगे। भाजपा के दिग्गज नेताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पुष्कर सिंह धामी ने मात्र छह माह मुख्यमंत्री पद पर तैनात रहकर विधानसभा चुनाव मंे एक बार फिर राज्य के अन्दर प्रचंड बहुमत की सरकार लाकर विपक्ष को चारो खाने चित कर दिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता संभालने के बाद आवाम से जो वायदे किये और उन्हे गारंटी दी कि उत्तराखण्ड अब नया उत्तराखण्ड बनने की दिशा में तेजी के साथ आगे बढेगा। आवाम को दी गई गारंटी पर मुख्यमंत्री ने अमल करते हुए राज्य के अन्दर मात्र दो साल के भीतर विकास की जो नई उडान तेजी के साथ भरी है उसे देखकर राज्यवासी भी हैरान है कि जो विकास उन्हें तेइस सालों में कोई पूर्व मुख्यमंत्री नहीं दे पाया था वो विकास उन्हें मात्र दो साल की सत्ता संभालने वाले पुष्कर ंिसह धामी ने दिया है। उत्तराखण्ड के अन्दर एक नई अलख जगाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी रात-दिन काम कर रहे हैं और उन्होंने राज्य के अन्दर पनप रहे अपराध पर नकेल लगाने का संकल्प लिया हुआ है और उनके इस संकल्प को पूरा करने की दिशा में अब राज्य के तेज तर्रार डीजीपी अभिनव कुमार बडी रणनीति के तहत काम कर रहे हैं और उन्होंने कुख्यात अपराधियों को साफ संदेश दिया है कि अगर उन्होंने अपराध करने का दुसाहस किया तो इसका अंजाम उन्हें भुगतना पडेगा।
उत्तराखण्ड में मात्र चार साल से सत्ता चला रहे पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की जनता के मन में जो उम्मीदों की एक नई अलख जगाई है और उनकी उम्मीदांे पर वह एक के बाद एक खरा उतरते जा रहे हैं उसे देखकर आवाम को पुष्कर सिंह धामी की गारंटी खूब रास आ रही है और वह यह कहने से भी नहीं चूक रहा कि युवा मुख्यमंत्री जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं यह अब तक वह खुद देख चुके हैं। तेइस सालों से राज्य का कोई भी पूर्व मुख्यमंत्री आवाम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया था और यही कारण था कि आंदोलनकारियों के मन में हमेशा एक बडी नाराजगी पनपती थी कि उन्होंने जिस विजन से राज्य का निर्माण किया था वह विजन कभी भी कोई पूर्व मुख्यमंत्री पूरा नहीं कर पाया था। अब राज्य की जनता पुष्कर सिंह धामी की आवाम से की गई गारंटी को लेकर खूब गद्गद् नजर आ रहे हैं और यही कारण है कि आज आवाम सरल मुख्यमंत्री की कार्यशैली को देखकर उनका कायल हो गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखण्ड के लिए जरूरी हो गये हैं और वह जिस तरह से अपनी धाकड टीम के साथ पारदर्शिता के साथ सरकार चला रहे हैं उसे देखकर राज्यवासी खूब आंनदमय दिखाई दे रहे हैं। उत्तराखण्ड के अन्दर अब आवाम को सुकून है कि अपराधी और माफिया उन्हें आतंकित करने की दिशा में आगे नहीं बढ पायेंगे क्योंकि पुष्कर ंिसह धामी ने उन्हें गारंटी दी है कि 2025 तक उत्तराखण्ड को अपराध और नशामुक्त कर देंगे। उत्तराखण्ड के अन्दर अपराध और नशे को समाप्त करने की पुष्कर सिंह धामी ने आवाम को जो गारंटी दी है वह आवाम को खूब रास आ रही है और उनका साफ मानना है कि पुष्कर ंिसह धामी वो मुख्यमंत्री हैं जो कहते हैं उसे पूरा करने के लिए वह पूरी ताकत के साथ काम करते हुए दिखाई देते हैं।

LEAVE A REPLY