सीएम को बताया भ्रष्टाचार का खेल

0
99

मुख्यमंत्री ने जांच के दिये मंच से आदेश
अगर भ्रष्टाचार की जांच नहीं हुई तो मैं विधानसभा आमरण अनशन करूंगा और फिर आत्मदाह करूंगाः मैं भ्रष्टाचार करने वालों को बक्शूंगा नहीं: धामी
धारचूला(संवादाता)। मुख्यमंत्री ने हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना सख्त रूख अपनाया है और वह भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमेशा आक्रामक दिखाई देते हैं। वहीं आज जब जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री भाग लेने के लिए पहुंचे तो वहां के विधायक ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी नाराजगी दिखानी शुरू की तो मुख्यमंत्री ने आगे बढकर उन्हें विश्वास दिलाया कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा और मंच से उन्होंने इस मामले में जांच के आदेश देकर साफ बता दिया कि भ्रष्टाचार करने वाला कोई भी हो उसे बक्शा नहीं जायेगा। हरीश धामी ने साफ अल्टीमेटम दिया कि अगर भ्रष्टाचार की जांच नहीं हुई तो मैं विधानसभा आमरण अनशन करूंगा और फिर आत्मदाह करूंगाः मैं भ्रष्टाचार करने वालों को बक्शूंगा नहीं।
जौलजीबी मेले में पहुंचे सीएम के सामने स्थानीय विधायक ने क्षेत्र में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके विकास कार्यों की पोल खोली। उन्होंने कहा कि हम मांगने आए तो आपने दिया। मेरी विधानसभा में सीएम घोषणा के तहत 50 से 60 विकास योजनाओं पर काम हुआ है। सभी एक विकास योजनाओं की लागत 80 लाख रुपये से अधिक है। हैरानी है कि सिर्फ 10 लाख रुपये में विकास योजनाओं का निपटारा कर दिया गया है और इनमें भ्रष्टाचार का खुला खेल हुआ है। सीएम ने मंच से ही इन विकास योजनाओं की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने डीएम को कमेटी का गठन का जांच करने को कहा। जौलजीबी मेले के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय विधायक हरीश धामी को मंच पर बुलाया गया। मंच पर आते ही उन्होंने धारचूला और मुनस्यारी में विकास कार्यों में हुए भ्रष्टाचार का मामला उठाया। कहा कि उनकी विधानसभा में विकास कार्यों के लिए सीएम ने धन देने में कोई कंजूसी नहीं की।
ट्रेकिंग रूट के निर्माण के साथ ही 50 से 60 योजनाएं ऐसी हैं जिनमें से एक की लागत 80 लाख रुपये से अधिक है। धरातल पर इन योजनाओं के नाम पर सिर्फ 10 लाख का काम हुआ है और शेष धन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। इस मामले को मैं विधानसभा में भी उठा चुका हूं। उन्होंने कहा कि मैं भ्रष्टाचारियों को छोडूंगा नहीं। यदि इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह विधानसभा के बाहर आत्मदाह करेंगे। उनकी बात खत्म होने पर सीएम मंच पर आए और कहा कि मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी है। विधायक के आरोपों की जांच होगी और भ्रष्टाचारियों को सामने लाया जाएगा। उन्होंने मंच से ही डीएम को इन सभी मामलों की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
वहीं इसके बाद ही भाजपा नेताओं ने भी पलटवार करते हुए विधायक निधि से किए गए कार्य की भी जांच कराने की मांग की है। उपाध्यक्ष राज्य जनजाति सलाहकार परिषद उत्तराखंड अशोक नबियाल ने मीडिया से वार्ता के दौरान विधायक हरीश धामी के द्वारा किए गए सभी कार्यों के जांच करने की मांग की है । जो भी इस पर दोषी पाया जाता है उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY