फिल्म उद्योग धामी का कायल

0
117

बडे-बडे फिल्म स्टार उत्तराखण्ड में शूटिंग करके हो रहे गदगद
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के अन्दर सैकडों ऐसे मनमोहक स्थल है जिन्हें देखकर देश-विदेश के लोग यह कहने से नहीं चूकते कि उत्तराखण्ड किसी स्वीजरलैंड से कम नहीं है। पर्यटन को नई पहचान दिलाने में भले ही सभी पूर्व मुख्यमंत्री हवा-हवाई बयानबाजी करते रहे लेकिन जबसे राज्य की कमान युवा मुख्यमंत्री ने संभाली है तो उन्होंने फिल्म उद्योग में एक नई उम्मीद जगाई थी कि अगर वह उत्तराखण्ड में आकर बडे बजट की फिल्में बनायेंगे तो उन्हें सरकार प्रोत्साहित करेगी और उससे उत्तराखण्ड के बेरोजगारों को भी रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने फिल्म उद्योग में बडे-बडे फिल्म निर्माताओं को जब राज्य के अन्दर फिल्में बनाने के लिए आमंत्रित किया तो उसके बाद से राज्य के दर्जनों मनमोहक स्थलों पर फिल्म निर्माता फिल्म के दृश्य दर्शाने के लिए आ रहे हैं और उन्हें उत्तराखण्ड के अन्दर विदेशों की तरह मनमोहक स्थल पर शूटिंग करते हुए खूब आनंद मिल रहा है जिससे फिल्म उद्योग को भारी भरकम पैसे की भी जरूरत नहीं पड रही है। उत्तराखण्ड के अन्दर मुख्यमंत्री ने जिस विजन के साथ फिल्म उद्योग को एक नई उडान पर ले चलने का जो करिश्मा किया है उसी के चलते आज बडे-बडे फिल्म स्टार उत्तराखण्ड के मनमोहक स्थलों पर शूटिंग करके खूब गदगद हो रहे हैं और उन्हें उत्तराखण्ड की वादियां खूब रास आ रही हैं।
उत्तराखण्ड को स्वर्ग माना जाता है और राज्य के कई जनपद इतने मनमोहक हैं कि वहां जाकर कोई भी उसकी खूबसूरती का कायल हो जाता है और यही कारण है कि देश-विदेश के लोग उत्तराखण्ड के मनमोहक स्थलों पर आने में देर नहीं लगाते। उत्तराखण्ड के अन्दर वर्षों से आवाम को यही उम्मीद लगी हुई है कि जिस तरह से राज्य के अन्दर एक से एक मनमोहक पर्यटक स्थल और खूबसूरत स्थल हैं उन्हें और विकसित करके वहां पर्यटन को पंख लगाने चाहिए। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पर्यटन और धर्माटन को और विकसित करने की दिशा में जिस तरह से एक बडे प्लान के तहत उस पर काम करना शुरू कर रखा है वह किसी से छिपा नहीं है और मुख्यमंत्री की सोच का ही परिणाम है कि चारधाम यात्रा में देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किये। उत्तराखण्ड के अन्दर पिछले काफी समय से फिल्म उद्योग के लोग फिल्मों के दृश्य दर्शाने के लिए राज्य में अपनी दस्तक दे रहे हैं और वैब सीरिज भी उत्तराखण्ड का आने वाले समय में हब बनने की दिशा में आगे बढता हुआ दिखाई दे रहा है। फिल्म उद्योग के बडे-बडे डायरेक्टर और हीरो हीरोइन उत्तराखण्ड को स्वीजरलैंड कहने से नहीं चूक रहे और वह राज्य के कुछ मनमोहक स्थलों पर आकर जिस तरह से कई दिन तक वहां निवास कर रहे हैं और फिल्मों के दृश्य दर्शाने के लिए नये-नये स्थलों का चयन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर रहे हैं उससे साफ नजर आ रहा है कि आने वाले समय में उत्तराखण्ड के अन्दर फिल्म उद्योग के लोग बडी-बडी फिल्में और वैब सीरिज बनाने की दिशा में जरूर आगे बढेंगे। इन्वेस्टर समिट में जब मुम्बई में मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी गये और वहां उन्होंने फिल्म उद्योग जगत के लोगों से मुलाकात की तो बडे-बडे डायरेक्टरों को मुख्यमंत्री ने वचन दिया कि अगर वह राज्य के अन्दर अपनी फिल्में और वैब सीरिज बनाने के लिए आयेंगे तो सरकार उनके लिए हमेशा रेड कारपेट बिछाकर रखेगी और सरकार उन्हें हर सुविधा मुहैया करायेगी। फिल्म जगत के लोगों के साथ मुख्यमंत्री की दिल खोलकर हुई मुलाकात से यह संदेश तो मिल गया कि आने वाले समय में फिल्म जगत के लोग विदेशों में फिल्मों के दृश्य दर्शाने के बजाए उत्तराखण्ड के मनमोहक स्थलों की ओर अपना रूख करेंगे और उन्हें उत्तराखण्ड के अन्दर विदेशों का वही भाव देखने को मिलेगा जिसके लिए वह वहां जाकर फिल्मों के दृश्य दर्शाते हैं जिससे उसमें खर्चा भी काफी अधिक आता है। मुम्बई में मुख्यमंत्री की फिल्म जगत के बडे-बडे लोगों से हुई मुलाकात आने वाले समय में उत्तराखण्ड के अन्दर रोजगार की दिशा में एक बडा रास्ता खोलेगी और ऐसा भी दिखाई देने लगा है कि मुम्बई के फिल्म जगत को अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एक बडी उम्मीद जग गई है कि वह राज्य के अन्दर फिल्मों और वैब सीरिज के निर्माण के दौरान उन्हें खुलकर अपना सहयोग दे रहे हैं। फिल्म उद्योग के बडे-बडे फिल्म निर्माता अब विदेशों में शूटिंग करने के बजाए उत्तराखण्ड की वादियों में फिल्में बनाने के लिए तेजी के साथ अपने कदम आगे बढाते जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY