आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार कर रहे मोदी

0
111

देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड के विकास के लिए हरसमय तत्पर रहते है और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साकार कर रहे है। यहां एफआरआई में उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस पर रजत जयंती समारोह के मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सहित विश्व आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन सम्मेलनों की श्रृंखला के आयोजन द्वारा ग्लोबल वार्मिंग से होने वाले खतरों से निपटने के लिए विशेष नीतियों और कार्यक्रमों की आवश्यकता और ग्राउंड जीरो पर उन्हें लागू करने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर बाबा केदारनाथ, भगवान बद्री विशाल, पूर्णागिरि मैया देवता महासु महाराज सहित देवभूमि के समस्त देवी देवताओं से प्रार्थना करते है कि हमारी राष्ट्रीय देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे वीर जवानों एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर देने वाले सभी अमर बलिदानों एवं राज्य आंदोलनकारी को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वासियों का सौभाग्य की आज हमारे राज्य स्थापना के स्वर्णिम 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर हमें देश के प्रधानमंत्री का सानिध्य प्राप्त हो रहा है हमारे शास्त्रों में कहा गया है राजा धर्मशास्त्र राजा ही धर्म का कारण और रक्षक होता है जब राजा धर्म प्राण होता है तब राज्य में सबका कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री यह सूत्र आपके दिव्या प्रेरणादाई और कर्म व्यक्तित्व का साक्षात प्रतिबिम्ब हैआज आपके नेतृत्व में देश में असंभव लगने वाले कार्य भी संभव हुए हैं और प्रधानमंत्री के नाम मात्र से प्रत्येक भारतीय के भीतर एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो जाता है क्योंकि प्रकाश कुंज के समान है जिसकी आवाज से आज संपूर्ण विश्व में भारतवर्ष का मन बढ़ रहा है अपने प्रत्येक भारती के मन में यह विश्वास जगाया है कि आज का नया भारत किसी से काम नहीं है आपके सशक्त में हमारी तीनों सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा दुश्मन के जहरीले दांतों को जबड़े सहित निकालकर यह बात पूरे विश्व के सामने स्पष्ट कर दी है पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा पुष्पित और पल्लवी उत्तराखंड भारतवर्ष को 2०47 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की सिद्धि के लिए विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड लेकर एक समृद्ध और आत्मनिर्भर प्रदेश बनने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि आज राज्य में सड़क, शिक्षा,स्वास्थ्य कनेक्टिविटी क्षेत्र का विकास सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्र से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ ही आपके मार्गदर्शन एवं सहयोग से लागू की जा रही कई नीति और योजनाओं के माध्यम से अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है साथ ही राज्य में प्रधानमंत्री की प्रेरणासे ग्लोबल इन्वेस्टर समेत जी 2० सम्मेलन, राष्ट्रीय खेलों के भव्य आयोजनों द्वारा बदलते उत्तराखंड की सुंदरी तस्वीर को विश्व का रेखांकित करने का प्रयास किया है और उत्तराखंड सहित विश्व आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन सम्मेलनों की श्रृंखला के आयोजन द्वारा ग्लोबल वार्मिंग से होने वाले खतरों से निपटने के लिए विशेष नीतियों और कार्यक्रमों की आवश्यकता और ग्राउंड जीरो पर उन्हें लागू करने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने केदारनाथ की त्रासदियों जोशीमठ में भू धंसाव या वर्षा कल के समय इस वर्ष हुई भयंकर आपदा हो समय-समय पर आने वाली प्राकृतिक आपदाओं के समय अपने प्रत्येक दीपिका के दौरान संविधान शिक्षा के साथ उत्तराखंड की जनता का आगे बढ़कर साथ दिया है हमेशा हमारा उत्साहवर्धन क्या है हमें हमेशा प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा समय-समय पर आने वाली प्राकृतिक आपदाओं के समय अपने प्रत्येक पिता के दौरान संविधान शिक्षा के साथ उत्तराखंड की जनता का आगे बढ़कर साथ दिया है हमेशा हमारा उत्साहवर्धन किया है और हमें हमेशा प्रोत्साहित किया है आपके स्नेहपूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन से उत्तराखंड कठिनाइयों से उभरकर एक नई शक्ति नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि आज प्रदेश में विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक अस्मिता पारंपरिक पहचान और डेमोक्रेटिक संतुलन को सुरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न कार्य किया जा रहे हैं साथ ही समान नागरिक संहिता कानून, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून दंगा रोधी कानून, मदरसा बोर्ड की समाप्ति जैसे ठोस निर्णय लिए गए है।
उन्होंने कहा कि आज हमारा राज्य एक समृद्ध समाज निर्माण की दिशा में अग्रसर है और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य बनाया और आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार उत्तराखंड को संवार रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि हम सब मिलकर उत्तराखंड को राज्य बेहतर राज्य बनाने के संकल्प को पूरा करने में अवश्य सफल होंगे इसी विश्वास के साथ प्रधानमंत्री का राष्ट्रीय स्थापना दिवस के रजत जयंती के इस विशिष्ट अवसर पर पुन: स्वागत करते हुए कविता की इन पंक्तियों के साथ में अपनी बात समाप्त की है और कहा कि त्याग और बलिदानों से हमने उत्तराखंड को पाया है नमन अटल बिहारी को जिन्होंने स्वप्न सच कर दिखाया है अब राष्ट्र ऋषि मोदी ने यहां विकास का दीप जलाया है और देवभूमि के गौरव को पुन: शिखर तक पहुंचाया है देवभूमि के गौरव को पुन: शिखर पर पहुंचाया है।

LEAVE A REPLY