राज्य के भविष्य को नई उडान पर ले जाते धामी

0
131

देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री को इस बात का इल्म है कि राज्य का भविष्य युवाओं की शक्ति पर निर्भर है इसलिए युवाओं को एक नई दिशा में ले जाने के लिए वह बडे विजन के साथ आगे ला रहे हैं। मुख्यमंत्री जहां युवाओं को सरकारी नौकरियों में एंट्री दिला रहे हैं तो वहीं स्वरोजगार से युवाओं को जोडने के लिए वह पिछले चार सालों से उस उडान पर उड रहे हैं जिस उडान को आज तक किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री ने उडने का साहस नहीं दिखाया था। प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए युवा शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री ने अपने कदम आगे बढा रखे हैं और उसी का परिणाम है कि आज युवा पीढी मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच को देखते हुए उनके साथ खडी हुई है।
मुख्यमंत्री हमेशा मंच से ऐलान करते आ रहे हैं कि देवभूमि के युवा न केवल प्रतिभा संपन्न एवं सामर्थ्यवान हैं, बल्कि मेहनती भी हैं। अनेक क्षेत्रों में हमारे प्रदेश की प्रतिभाओं ने देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि देश और राज्य का भविष्य युवाओं की शक्ति पर निर्भर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है, जिसकी मजबूत नींव युवा हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नया भारत अपने युवा साथियों की सहायता और सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है। राज्य में युवाओं के साथ किसी भी स्तर पर अन्याय नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने नकल विरोधी कानून लागू कर भर्तियों में घोटाले करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य किया है। रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 15 दिनों में उनके द्वारा द्वारा करीब एक हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हमेशा राज्य के कोने से आने वाले युवाओं को संबोधित करते हुए कहा है कि आज युवाओं के लिए जहां रोजगार प्रयाग पोर्टल और युवा उत्तराखण्ड एप लॉन्च किया गया है, मुख्यमंत्री ने राज्य में रोजगार प्रयाग पोर्टल से जहां विभिन्न सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरे जाने वाले पदों की जानकारी एवं आवेदन करने की प्रक्रिया सरल होगी, वहीं इस पोर्टल से विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग के पदों की सूचना भी युवाओं को मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के साथ ही स्पोर्ट कल्चर को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के युवाओं की पहली पसंद बनने के लिए रात-दिन एक कर रहे हैं और उन्होंने युवाओं के मन में यह विश्वास दिखा दिया है कि सरकार उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी के साथ आगे बढ रही है और उन्हें साथ लेकर राज्य की दशा और दिशा बदलने के लिए वह रात-दिन काम कर रही है।

LEAVE A REPLY