धामी जैसा तो कोई नहीं

0
146

(प्रमुख संवाददाता)
देहरादून। उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने की दौड में 2०-2० मैच की तर्ज पर विकास के पहिये को आगे बढा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भले ही राज्य की जनता अपने दिलों में बिठा रही हो लेकिन पार्टी के ही कुछ राजनेताओं की आंखों में अभी भी मुख्यमंत्री खूब फटक रहे हैं और मुख्यमंत्री उसी तरह से उनकी आंखों की किरकिरी बने हुये हैं। मुख्यमंत्री को राज्य की जनता पन्द्रह साल तक सत्ता पर राज करने का आशीर्वाद दे रही है लेकिन उनके ही कुछ अपने राज्य के अन्दर चांद की रोशनी की तरह चमक रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को साजिश का शिकार बनाने के लिए पर्दे के पीछे से जो प्रपंच रच रहे हैं वह उत्तराखण्ड के लिए काफी घातक है और भाजपा हाईकमान को सख्ती के साथ ऐसे साजिशकर्ता नेताओं पर बडा एक्शन लेना चाहिए जिससे कि 2०27 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हर तरफ कमल खिलता हुआ नजर आये।
मुख्यमंत्री की स्वच्छ राजनीति से ही राज्यवासी गदगद हैं और वह राज्य में मुख्यमंत्री के साथ जिस रूप में खडे हुये हैं उसे देखकर अभी से ही यह संभावनायें जताई जा रही हैं कि 2०27 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आवाम हर तरफ कमल खिलाने के लिए अभी से ही अपना मन बना चुका है। मुख्यमंत्री ने राज्य में आई आपदा में खुद मोर्चा संभालकर जिस तरह से आपदा पीडितों को अपने गले से लगाया और तत्काल उन्हें पांच-पांच लाख रूपये की सहायता दी उसको देखते हुए आपदा पीडितों को यह विश्वास हो रखा है कि मुख्यमंत्री उनके उजडे इलाकों को एक बार फिर चमन बनाने के लिए आगे आयेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित इलाकों को बसाने के लिए अपने सचिव और गढवाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे को बडी जिम्मेदारी सौंप रखी है और उसी के चलते वह आपदा प्रभावित इलाकों में होने वाले विकास की खुद जनपदों में जाकर समीक्षा कर यह संदेश दे रहे हैं कि मुख्यमंत्री का विजन आपदा प्रभावितों का पुर्नवास करना है।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को आगे बढाने के लिए दिन-रात एक किये हुये हैं लेकिन पार्टी के ही कुछ राजनेताओं को पुष्कर सिंह धामी के बढते कदम रास नहीं आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी जिस तरह से सबका साथ सबका विकास का पैमाना तय कर आगे बढे हुये हैं उससे साफ नजर आ रहा है कि उत्तराखण्ड का आवाम पुष्कर सिंह धामी का रक्षक बनने के लिए आगे खडा हुआ नजर आ रहा है और उनका मानना है कि ऐसा सरल, मधुरभाषी मुख्यमंत्री मिलना उत्तराखण्ड के लिए एक आशीर्वाद के समान ही बन चुका है। राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दयालु मुख्यमंत्री के रूप में हमेशा आवाम के सामने आते रहे हैं और उन्होंने हमेशा बडा दिल रखकर सबको गले लगाने का जो संकल्प लिया हुआ है उसी संकल्प का परिणाम है कि आज उन्हें आवाम के बीच जहां धाकड मुख्यमंत्री तो उन्हें हृदयसम्राट व हैंडसम मुख्यमंत्री से भी नवाजा जा रहा है। पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में अभी तक ऐसा देखने को नहीं मिला कि उन्होंने द्वेष भावना से किसी मीडियाकर्मी के खिलाफ अपनी नाराजगी प्रकट की हो क्योंकि वह उदारभाव रखते हुए सबको साथ लेकर चलने में ही विश्वास रख रहे हैं।

LEAVE A REPLY