भावुक हैं धामी…

0
114

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में विकास की इतनी बडी लकीर खिंचना चाह रहे हैं जिसकी कोई कल्पना भी न कर सके क्योंकि वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने के लिए सबको साथ लेकर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसंह धामी युवा राजनेता के साथ एक भावुक राजनेता भी हैं और अकसर देखने को मिला है कि जब भी उनके सामने कोई इंसान अपना दर्द लेकर आंखों में आंसू भरकर उन्हें टकटकी लगाये हाथ जोडकर देखता है तो सरल स्वभाव के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी उस समय इतने भावुक हो जाते हैं कि वह उस पीडित को अपने गले से लगाकर उसे दिलासा देते हैं कि वह परेशान न हों क्योंकि वह उनके साथ खडे हैं। मुख्यमंत्री की इस सादगी ने हर उस इंसान के दिल में पुष्कर के लिए एक बडी तस्वीर अपने दिल में उतार दी है जो मुख्यमंत्री का भावुक रूप देखते आ रहे हैं।
देश के प्रधानमंत्री के विजन को धरातल पर उतारने के मिशन में जिस तरह से मुख्यमंत्री ने एक बडी पहल के तहत राज्य को विकास के नये पथ पर ले जाने की दिशा में काम शुरू कर रखा है उसे देखकर उत्तराखण्डवासियों के दिलों में पुष्कर राज समा गया है और उन्हें इस बात का इल्म हो चला है कि पुष्कर सिंह धामी के होतेे हुए वह राज्य के अन्दर सुरक्षित हैं क्योंकि मुख्यमंत्री आवाम का दर्द पहचानते हैं और जब भी किसी छोटे या बडे की आंखों में मुख्यमंत्री आंसू बहते देखते हैं तो वह भावुक हो जाते हैं और उसके बाद वह उन्हें जिस तरह से अपने गले लगाकर उनका हाथ पकडकर उन्हें संदेश देते हैं कि वह निराश न हों क्योंकि वह उनका हर दर्द दूर करेंगे। बच्चों से लेकर बडों को पुष्कर सिंह धामी का साथ मिल रहा है उससे उनकी सादगी और सरलता मोदी और उनकी किचन टीम के कानों में हमेशा सुनाई दे रही है और उन्हें यह विश्वास हो चला है कि अब उत्तराखण्ड एक सुरक्षित हाथों में है जो उत्तराखण्ड की नब्ज पहचानकर उन्हें हमेशा यह आभास करा रहे हैं कि सरकार हर कमजोर के साथ खडी हुई है और उसकी आंखों से आंसू न निकले इसके लिए मुख्यमंत्री और उनकी किचन टीम एक बडे विजन के साथ राज्य के अन्दर काम करती हुई दिखाई दे रही है और अब आवाम का साफ मानना है कि पारदर्शिता के साथ सरकार चलाने वाले पुष्कर सिंह धामी को सत्ता चलाने के लिए कम से कम पन्द्रह साल जरूर दिये जायें क्योंकि वही एक मात्र ऐसे मुख्यमंत्री दिखाई दिये हैं जो उत्तराखण्ड का नक्शा बदलने के लिए तेजी के साथ आगे खडे हुये हैं।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्यवासियों के दिलों में इसलिए राज करते आ रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपने आपको जनसेवक मानकर आवाम के बीच रहने का जो मिशन शुरू कर रखा है वह सबको खूब भा रहा है। हर तरफ विकास का पहिया आगे बढे यही सोच रखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगे बढ रहे हैं और उन्होंने अपना विजन सिर्फ राज्यवासियों का सेवाभाव बनाया हुआ है और इस सेवाभाव को करते हुए वह अफसरों को भी मौका मिलते ही नसीहत देने से नहीं चूकते कि उन्हें राज्यहित में काम करने हैं और राज्य की जनता को सरकार का सिस्टम रास आना चाहिए तभी सरकार को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कह चुके हैं कि अफसर चिन्तन करें और भगवान ने उन्हें जो शक्ति दी है उसका वह बेहतर तरीके से पालन करें और राज्य की जनता को वह आभास करायें कि सरकार उनके साथ हर सुख दुख में खडी हुई है। मुख्यमंत्री अफसरों को अकसर यह पाठ पढाते हैं कि उनके लिए कोई काम असंभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने यह भी संदेश दिया था कि सभी के साल भर का मूल्यांकन होता है और रिपोर्ट ऐसी लिखी जानी चाहिए कि साल भर काम किया और उसके आधार पर सेवा का कार्य भी होना चाहिए। सरकार के मुखिया की खुली सोच है कि उत्तराखण्ड का जन्म जिस उद्देश्य को लेकर हुआ था उसे पूरा करने का अब समय आ गया है इसलिए सरकार और सारा सिस्टम राज्य के विकास का एक बडा खाका खिंचे जिससे राज्यवासियों को इस बात का आभास हो सके कि आने वाले समय में उन्हें उनके सपनों का उत्तराखण्ड मिलने वाला है।

LEAVE A REPLY