धामी के सितारे हैं सविन-अजय

0
119

आवाम को न्याय देने में दोनो अफसर नम्बर वन
सीएम के विजन को धरातल पर उतारते दिल अजीज अफसर
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलों में आवाम की उम्मीदों पर डीएम और पुलिस कप्तानों को खरा उतरने के लिए एक बडा मंत्र दे रखा है जिसे धारण कर अफसर आवाम के सपनों को पंख लगा रहे हैं। राजधानी के डीएम और पुलिस कप्तान मुख्यमंत्री टीम के सितारे माने जाते है क्योंकि वह आवाम को न्याय देने के लिए दिन और रात की कभी परवाह नहीं करते और उनके विजन को धरातल पर उतारने के लिए दोनो दिल अजीज अफसर एक विजन के साथ काम कर रहे हैं जिसके चलते राजधानी की जनता ने कभी भी यह शिकायत नहीं की कि दून के डीएम और पुलिस कप्तान उनकी फरियाद नहीं सुनते हैं। आवाम की उम्मीदों पर खरा उतरने वाले डीएम और पुलिस कप्तान की कार्यशैली देखकर जनता भी यह कहने से नहीं चूक रही कि ऐसे अफसर ही सरकार को आवाम की आंखो का तारा बनाते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हमेशा अफसरशाही को सही दिशा में काम करने के लिए दो टूक संदेश दे रखा है कि वह जन सेवक बनकर आवाम को हमेशा न्याय दें जिससे राज्य की जनता के मन में सरकार और अफसरशाही को लेकर यह आस रहे कि उनके साथ कभी अन्याय नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने राजधानी में डीएम की कमान सविन बंसल और पुलिस कप्तान की कमान अजय सिंह को सौंपी हुई है। मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतारने के लिए दोनो अफसर आज आवाम की अदालत में दिल अजीज अफसर कहलाये जा रहे हैं। दोनो अफसरों की कार्यशैली देखकर आवाम यह कहने से नहीं चूकती कि अगर पूर्व सरकारों में भी ऐसे अफसर होते तो आवाम को कभी भी इस बात के लिए सोचना न पडता कि वह अपने ही राज्य में न्याय के लिए भटक रहे हैं? मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए डीएम और पुलिस कप्तान जिस शैली के साथ काम कर रहे हैं उसको देखते हुए जनपद की जनता इन अफसरों के दरवाजे पर कभी भी न्याय की गुहार लेकर उनके सामने पहुंच जाती है और यह अफसर एक जनसेवक का फर्ज निभाते हुए हर उस फरियादी को न्याय देने के लिए आगे आ जाते हैं जो उनके पास न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं। डीएम और पुलिस कप्तान की दिल अजीज कार्यशैली का ही परिणाम है कि आज राजधानी की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरगामी सोच को सैल्यूट कर रही है कि उन्होंने जनपद में विकास और अपराध पर नकेल लगाने के लिए उन्हें ऐसे अफसर दिये हैं जो उनकी उम्मीदों पर हमेशा खरे उतरते आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY