देहरादून/भराडीसैंण(संवाददाता)। मुख्यमंत्री ने जबसे सत्ता संभाली है तबसे वह आवाम के बीच जाने में हमेशा विश्वास रखते हैं और जब भी किसी जनपद में जाकर वहां रात गुजारते हैं तो उसके बाद मॉर्निंग वॉक पर निकलकर वह सडकों पर चलने वाले लोगों से रूबरू होकर उनसे सरकार के कामकाज का फीडबैक लेते हैं कि सरकार कैसी चल रही है। मुख्यमंत्री हमेशा मॉर्निंग वॉक पर कभी चाय की दुकान पर आवाम से संवाद करते हैं तो कभी पकौडे की दुकान पर बैठे लोगों से वह यह खंगालने के लिए आगे आते हैं कि सरकारी महकमों में कामकाज के दौरान उनसे कोई रिश्वत की मांग तो नहीं करता। वहीं गैरसैंण के भराडीसैंण में आज सुबह फिर मुख्यमंत्री मॉर्निंग वॉक पर निकले जहां उन्होंने सत्र की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों से सीधा संवाद किया और गर्मजोशी से उनसे हाथ मिलाकर उनका हौसला बढाया कि सरकार हमेशा उनके साथ खडी है। मुख्यमंत्री का यह रूप देखकर आवाम भी अब यह कहने से नहीं चूक रही है कि नई सदी का यह अनोखा युवा सीएम उत्तराखण्डवासियों का दिल जीतने में उसी तरह से कामयाब हो गये हैं जैसे देश के प्रधानमंत्री आवाम का दिल जीतने में कामयाब हो रखे हैं।
गैरसैंण के भराडीसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज मॉर्निंग वॉक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अकेले सडक पर निकल पडे और उन्होंने सैर के दौरान विधानसभा सत्र में तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ फलावर रूप में मुलाकात की और उनसे हाथ मिलाते हुए उन्हें शाबासी दी कि वह अपनी ड्यूटी का धर्म कर्तव्यनिष्ठा से निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने सुरक्षाकर्मियों से रूबरू होकर उनके आवास, भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने कठिन भाौगोलिक एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में कर्तव्य निर्वहन कर रहे पुलिस बल का अदम्य साहस एवं प्रतिबद्धता को लेकर संदेश दिया कि वे सब हम सभी के प्रेरणादायक हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धराली जैसे आपदा प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी हमारे पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शित अनुकर्णीय कार्य क्षमता और सेवा भावना अत्यंत सराहनीय रही है, जिनसे सम्पूर्ण बल की कार्यदक्षता को एक नई पहचान मिली है। वहीं मुख्यमंत्री ने मॉर्निंग वॉक पर एक व्यक्ति से सीधा संवाद किया कि सरकार कैसी चल रही है और वह सरकार के कामकाज से खुश हैं कि नहीं। मुख्यमंत्री को अपने सामने देखकर मार्निंक वॉक को निकले व्यक्ति ने कहा कि आज आप जैसा नेता उत्तराखण्ड में कहां है।
वहीं मॉर्निंग वॉक पर मुख्यमंत्री को कुछ और लोग मिले जिनसे मुख्यमंत्री खुद मिलने के लिए आगे बढे तो वो लोग हैरान हो गये कि एक मुख्यमंत्री कितनी सादगी से उनके साथ मिल रहा है और उसके बाद मुख्यमंत्री ने उन लोगों से बातचीत की और यह पता लगाया कि वह कहां रहते हैं और क्या करते हैं। मुख्यमंत्री से मिलने वालों के चेहरे उस समय और गुलजार हो गये जब मुख्यमंत्री ने उनके साथ फोटो खिचने की उन्हें इजाजत दे दी। वह लोग भी बोले कि सी एम साहब यह सच है कि आपके राज में उत्तराखण्ड आज हर तरफ विकास की नई सीढियां चढ रहा है।

