विधानसभा सत्र शांतिपूर्ण ढंग से होगा सम्पन्न

0
170

चमोली। गैरसैंण में विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे तो वहां सैरिमोनियल ड्रेस से सजे पुलिस के जवानों ने सलामी दी तो वहीं डीएम और पुलिस कप्तान ने उनका वैलकम करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि सत्र को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अचूक व्यवस्था कर रखी है शांतिपूर्ण ढंग से सत्र कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। वहीं भाजपा नेताओं ने भी मुख्यमंत्री का गैरसैंण में स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सत्र को सभी के साथ मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना है और इस सत्र में राज्य के विकास को लेकर बडा खाका खींचने के लिए वह विपक्ष के विधायकों से भी अपील कर चुके हैं और राज्यहित में सत्र के अन्दर फैसले लिये जायेंगे।

LEAVE A REPLY