धराली/देहरादून(संवाददाता)। धराली में आपदा में घायल हुये लोगों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के अस्पताल में दस्तक दी और उन्होंने उनका हाल जाना और उन्हें एक ही वचन दिया कि घबराना मत मैं साथ खडा हंू। वहीं हेली सेवा से रेस्क्यू कर मातली उत्तरकाशी लाया गया तो मुख्यमंत्री ने आपदा क्षेत्रों से रेस्क्यू कर लाये गये लोगों से मुलाकात की और उन्हें दिलासा दिया कि वह उनके साथ खडे हैं और हर एक श्रद्धालु व इलाके मे रहने वाले व्यक्ति का जीवन उनके लिए अहम है। रेस्क्यू करके लाये गये लोगों से सीएम खुद मुलाकात कर उन्हें सुरक्षित उनके स्थानों पर भेजने का संकल्प लिये हुये हैं। मुख्यमंत्री लगातार बचाव व राहत कार्य की मॉनिटिरिंग करने के लिए मोर्चा संभाले हुये हैं और पलपल के अपडेट के साथ वह बचाव व राहत कार्य में लगी एजेंसियों को आदेश दे रहे हैं कि रेस्क्यू ऑपरेशन किस तरह से आगे बढाना है। वहीं दोपहर तक सैकडों लोगों को गंगोत्री और आसपास के क्षेत्रों से हर्षिल लाया गया और सभी लोग सुरक्षित हैं। श्रद्धालुओं में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, असम, कर्नाटक, तेलांगना, पंजाब के लोग शामिल थे।
आज सुबह से ही मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी धराली में बडा ऑपरेशन चलाने के लिए मोर्चा संभाले हुये थे और धराली हर्षिल से ही सुबह हेली सेवा से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाये जाने के लिए मुख्यमंत्री ने अपने कदम आगे बढाये। रेस्क्यू ऑपरेशन किस तेजी के साथ चल रहा था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह साढे नौ बजे तक 44 लोगों को आईटीबीपी मातली शिफ्ट कर दिया गया था जहां से उन्हें उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने का ऑपरेशन चलाया जा रहा था। मातली में सुरक्षित पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस बडे ऑपरेशन को अंजाम दे रही सेना और उत्तराखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी को सैल्यूट किया कि उन्होंने जिस जज्बे के साथ बचाव व राहत कार्य का ऑपरेशन चला रखा है उससे आपदा में फंसे श्रद्धालु और लोगों के मन में विश्वास की भावना है कि उन्हें सुरक्षित बचा लिया जायेगा। उत्तरकाशी से श्रद्धालुओं और लोगों को रेस्क्यू करने के लिए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस अफसरों के साथ बचाव मे जुटी एजेंसियां युद्ध स्तर पर अपना ऑपरेशन चला रही थी। हेली सेवा से मातली शिफ्ट किये गये लोगों से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी उनके पास पहुंचे और उनसे फीडबैक लिया कि सरकार द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन सही दिशा में चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी की पहल पर सुबह पहला चिनूक हर्षिल में लैंड कर गया था इसमें एनडीआरएफ के जवान उपकरण और आवश्यक सामग्री लेकर आये थे। मातली में सुरक्षित लाये गये श्रद्धालु व लोग उत्तराखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी द्वारा चलाये जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर गदगद नजर आ रहे थे। वहीं मुख्यमंत्री अस्पताल में भर्ती आपदा प्रभावितों से मिलने पहुंचे और उन्हें वचन दिया कि वह उनके साथ खडे हैं उन्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं। वहीं मुख्यमंत्री ने डाक्टरों को भी दो टूक संदेश दिया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।

