देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डाक्टर आर राजेश कुमार ने दून चिकित्सालय एवं कोरोनेशन चिकित्सालय का सघन दौरा किया और वहां पर आपदा के चलते लगाये गये अतिरिक्त बैड़ों का निरीक्षण किया और चिकित्सकों से व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अस्पताल में पर्याप्त दवाईयों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से हर समय ग्राउंड जीरों पर रहने के निर्देश दिये और कहा कि सभी चिकित्सक हर समय अलर्ट रहे। उन्होंने इसके लिए चिकित्सकों को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी चिकित्साधिकारियों व चिकित्सकों को हर समय अलर्ट रहने के निर्देश दिये है जिससे आपदा प्रभावितों का समुचित ढंग से उपचार हो सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव डाक्टर आर राजेश कुमार ने कहा है कि जैसे कहा कि डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट जो अलर्ट जारी करता है और उसके अनुसार हम लोग अपनी पूरी व्यवस्था व तैयारियों को सुनिश्ति करेंगें और मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट और मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरीके से मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि 19 स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की टीम धराली स्पॉट पर मूव कर गई है और वह उत्तरकाशी पहुंच गये है और छह चिकित्सकों को सहस्त्रधारा हैली से स्पॉर्ट के लिए पहुंचायेंगें और 25 एम्बुलेंस मूव कर दिये और जिसमें दस एएलएस व 1० बीएलएस है और नौ विभाग की एम्बुलेंस है और धीरे धीरे स्पॉर्ट पर पहुंच रहे है और दिक्कत इस बात की है कि कई स्थानों पर रोड वॉशआऊट हो गये है और जहां तक एम्बुलेंस पहुंच रही है वह पहुंचेगी उन्होंने कहा कि 279 बैड रिजर्व किये हुए है और उत्तरकाशी में चालीस बैड, सीएससी भटवाडी में दस बैड, दून मेडिकल कालेज अस्पताल में 5० जनरल व 2० आईसीयू बैड रिजर्व किये है और कोरोनेशन चिकित्सालय में 8० जनरल व 2० आईसीयू बैड रिजर्व किये है और 65 आईसीयू बैडएम्स ऋषिकेश के डायरेक्टर से बात की है और वहां पर 5० जनरल और 2० आईसीयू बैड रिजर्व किये है और स्वास्थ्य विभाग टीम पूरी तरह से अलर्ट और मुस्तैद है और इस कठिन घडी में जिला प्रशासन व अन्य विभागों से समन्वय के साथ हम लोग काम कर रहे है।

