बादल फटने से धराली में तबाही

0
169

एक-एक इंसान का जीवन सरकार के लिए महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही की खबर मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अफसरों को मैदान में डटने के आदेश दिये और साफ कहा कि बचाव व राहत कार्य के लिए सभी अफसर मौके पर डट जायें क्योंकि एक-एक इंसान का जीवन उनके लिए महत्वपूर्ण है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। मुख्यमंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं तथा स्थिति की नियमित जानकारी ले रहे हैं । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करते हुए प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
उत्तरकाशी/ देहरादून(संवाददाता)। गंगोत्री धाम से महज 2० किलोमीटर पहले के धराली में खीर गंगा नदी में आई अचानक विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही मचाई जिससे चीख-पुकार मच गई। घटना आज दोपहर डेढ़ बजे दिन की है जब अचानक खीर गंगा में बाढ़ आई जिससे सामने गंगा पार मुखवा गांव के लोगों ने देखा तो उन्होंने चीख-पुकार मचाईं। इस दौरान बहरहाल जिले डीएम प्रशांत आर्य और पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल मौके के लिए रवाना हो गये है। बताया जा रहा है कि विनाशकारी बाढ़ से 2० से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, दस से बारह मजदूरों के दबे हो सकते हैं। धराली-हर्षिल में अतिवृष्टि और बादल फटने से उत्पन्न आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन,सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। आपदा कंट्रोल रूप से भी स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है।
वहीं दूसरी उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने की दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दु:ख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री ने इस प्राकृतिक आपदा में हुए जन-धन की हानि पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत की तथा घटना की जानकारी ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य सरकार को हरसंभव केंद्रीय सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि प्रभावित नागरिकों को शीघ्र राहत पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता की । गृह मंत्रालय ने तत्काल राहत के लिए चिन्नू हैलीकॉप्टर भेजने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने इस आपदा में जन-धन की हानि पर संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है। इस अवसर पर अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया। गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ एवं अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY