मनसा देवी मन्दिर में मचा कोहराम

0
203

जान बचाने के लिए श्रद्धालु इधर-उधर दौडते रहे
गढ़वाल कमिश्नर ने भी घटना स्थल पर डाला डेरा
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। धर्मनगरी के मनसा देवी मन्दिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मां के दर्शन करने के लिए उमड़ी हुई थी। बडी संख्या में मन्दिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ के बीच अचानक किसी ने ऐसी हवा फैलाने की साजिश रची कि चंद मिनटों में ही वहां एक बडी भगदड़ मच गई और उसके बाद वहां भीड़ को काबू करना एक बडी चुनौती बना और इसी के बीच छह श्रद्धालुओं की जीवन लीला हमेशा के लिए खत्म हो गई और काफी संख्या में श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये। आस्था के पथ पर अफवाह फैलने से श्रद्धालुओं की हुई मौत पर देश के प्रधानमंत्री ने भी अपनी संवेदना प्रकट की है। मन्दिर में हुये हादसे में उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखण्ड के छह श्रद्धालुओं की मौत हुई वहीं हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार के बाइस श्रद्धालु घायल हुये जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मनसा देवी मन्दिर में छुट्टी के दिन आज सुबह जो कोहराम मचा उसकी गूंज देशभर में सुनाई दी और मन्दिर में मौजूद श्रद्धालु जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ते हुये नजर आये। वहीं गढ़वाल कमिश्नर भी घटना स्थल पर डेरा डालने के लिए वहां पहुंचे। वहीं इस हादसे के बाद दुकानदारों और पुलिस ने लोगों की मद्द की और सामने आये वीडियो में एक पुलिसकर्मी बच्चों को उपचार के लिए उठाकर दौड़ता हुआ नजर आया इसके अलावा आसपास के दुकानदारों ने भी लोगों की मद्द की जिससे वहां काफी लोगों का जीवन बचाया जा सका।
आज सुबह जब हरिद्वार के मनसा देवी मन्दिर में एक साजिश के तहत अफवाह फैलाकर वहां भगदड़ मचवा दी गई उसने सरकार और सिस्टम के माथे पर एक बडी ंिचता की लकीरें डाल दी। मां मनसा देवी के दर्शन करने के लिए आये सैकडों श्रद्धालुओं को यह समझ ही नहीं आया कि आखिरकार अफवाह फैलाने के लिए कहां से शोर मचा था जिसके चलते वहां एक बडा हादसा हो गया और छह श्रद्धालुओं की हमेशा के लिए जीवनलीला समाप्त हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने इस दुर्घटना के बाद शासन और पुलिस अफसरों को मौके पर बचाव और राहत कार्य के लिए रवाना किया और खुद गढवाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां बचाव व राहत कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया।
मुख्यमंत्री पूरी तरह से कर रहे मॉनिटेयरिंग
नगर संवाददाता
हरिद्वार/ देहरादून। हरिद्वार विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की घटना पर दुःख जताया है और उन्होंने कहा है कि सभी बोक्टर पूरी तरह से लगे हुए है और मुख्यमंत्री पूरी तरह से मॉनिटेयरिंग कर रहे है।
उन्होंने कहा कि और क्षेत्रीय सांसद व वह स्वयं मौके पर मौजूद है और घायलों को बेहतर इलाज मिले उन्हें एम्स भेजा जा रहा है और पूरी सरकार घायलों के साथ खड़ी है और उन्होंने कहा कि किसी ने अफवाह फैलाई है और जो जांच में साफ हो जायेगा।
सभी पर चलायेंगें हत्या का केस
नगर संवाददाता
हरिद्वार/ देहरादून। सामाजिक कार्यकर्ता जे पी बडोनी ने कहा है कि इस घटना पर प्रशासनिक फेलियर है और उच्च न्यायालय द्वारा कलेक्टर एवं एसएसपी को स्पेशल जिम्मेदारी व्यवस्थाओं के लिए दी गई है लेकिन व्यवस्थायें क्यों नहीं बन रही है और लगातार कलेक्टर व एसएसपी को बताया जा रहा है कि वहां पर पूरे मंदिर परिसर में अवैध दुकानें बनाई गई है। उन्होंने कहा कि धन उपार्जन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर में यात्रियों की सुरक्षा नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कि लगातार दुर्घटनायें घट रही है और मंदिर में तीर्थयात्रियों से चढाये जा रहे दान व चंदे को हिस्सेदारी में बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर स्तर से भी पहंुच रहा होगा और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से भी जा रहा होगा। उन्होंने कहा कि तत्काल मुकदमा दर्ज करने के लिए दूंगा और प्रशासनिक समिति में मुकदमा दर्ज किया जायेगा और पुलिस मुकदमा दर्ज करती है तो ठीक है नहीं तो न्यायालय के माध्यम से इन सब पर प्राथमिक सूचना दर्ज होगी और हत्या का केस चलायेंगें। उन्होंने कहा कि विद्युत की अफवाह फैलाई गई। लेकिन प्रशासन कहां है।
उन्होंने कहा कि वन मार्ग पर अतिक्रमण करके दुकानें लगाई गई है और प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध दुकानें लगाई जा रही है और दुकानें कैसे संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजाजी रिजर्व टाईगर पार्क है और इसका दोषी कौन है और निदेशक राजाजी पार्क दोषी है ही और प्रशासन की जिम्मेदारी क्या बनती है क्योंकि पूरा मंदिर प्रशासन की देखरेख में है और जनपद के प्रमुख अधिकारी कमेटी के मैम्बर है और इसके बाद इस प्रकार की घटना होना चिंता का कारण है।
उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से पैसा वसूली हो रही है और राजाजी पार्क के जितने लोग है और निदेशक तक को पैसा जा रहा है और एक एक दुकानों से पैसा लिया जा रहा है वह क्यों नहीं हटा और पूरे मंदिर परिसर में दुकानें कैसे लग गई और परिसर यात्रियों के लिए है और वह व्यवसायिक श्रेणी के लिए नहीं है।
उन्होंने कहा कि मंदिरों को व्यवसायिक श्रेणी से जब तक दूर नहीं किया जायेगा और जो मंदिरों पर बैठे बडे बडे महाराज जो बडी बडी बातें करते है बडे बडे पैसे जो दान के पैसों से अपनी कीर्ति में उड़ा रहे है और ऐसे महाराजों पर शिकंजा कसा जायेगा
लोगों को इस तरह से लावारिस हालत में नहीं छोडा जायेगा और सब की जानमाल की रक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी व आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कोर्ट संज्ञान लेगा और कोर्ट में जाया जायेगा कि इतना बडा प्रशास जिस मंदिर की व्यवस्था में नियुक्त है वहां पर इतनी बड़ी घटना क्यों हो रही है।
मृतकों को दो लाख व घायलों को पचास हजार की अनुग्रह राशि की घोषणा
नगर संवाददाता
हरिद्वार/ देहरादून। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा है कि घटना दुःखद है मनसा देवी मार्ग पर जो घटना हुई है और अभी तक छह लोगों की दुखद मृत्यु हुई है और 25 लोग घायल है और छह जो गंभीर घायल है उन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रैफर भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि पूरी घटना को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है और मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश हो गये है और मृतकों को दो लाख रूपये और घायलों को पचास हजार रूपये की अनुग्रह धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से घोषणा की गई है और तरह तरह की बातें व कयासबाजी चल रही है और कोई करंट आ गया था और कोई कह रहा है कि अफवाह थी और उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश हो चुके है और जांच के बाद स्थितियां स्पष्ट हो जायेगी और क्या परिस्थितियां थी क्या कारण थे और किसी का दोष होगा तो उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी और जिलाधिकारी आदेश कर रहे है और मुख्यमंत्री की और से तत्काल जांच के आदेश दे दिये गये है और मृतकों व घायलों के परिवारजनों को सूचना भेज दी गई हैै और मृतकों को उनके गंत्वय तक पहंुचाने के लिए व्यवस्था की गई है और मृतक बाराबंकी, काशीपुर, मुरादाबाद के है और अधिक जानकारी जिलाधिकारी से ली जा सकती है।

LEAVE A REPLY