धामी की फिर पीठ थपथपा गये शाह

0
135

रूद्रपुर/ देहरादून(नगर संवाददाता)। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ जैसी चुनौती का सामना करते हुए राज्य का विकास किया है और इसके ताली बजाकर का स्वागत किया जाये और उन्होंने कहा कि इस दौरान पांच लोकार्पण 14 शिलान्यास किये गये और इस दौरान 1271 करोड़ के अलग अलग कार्यों की शुरूआत हुई है और कांग्रेस ने उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर अत्याचार किये और भाजपा के नेता व स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य बनाया और आज अटलजी ने तीन राज्य बनाये ओर उत्तराखंड, छत्तीसगढ और झारखंड बनाये और अपने पैरों पर खडे हो रखे है। शाह ने कहा है कि आगामी वर्ष 2०27 में भारत विश्व की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहे है।
यहां रुद्रपुर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित उत्तराखण्ड निवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहाड़ जितनी कठिनाई होती है पहाड़ी राज्य में निवेश लाने में लेकिन धामी ने सारी परिकल्पनाओं को तोड़ा है। उन्होंने कहा कि अटलजी ने उत्तराखंड बनाया मोदीजी ने संवारने का काम किया और मोदी ने देश में खाका खींचा और इन्फ्रास्टक्चर आदि बनाये और राष्ट्रीय राजमार्गों में साठ प्रतिशत की बढोत्तरी प्रधानमंत्री मोदी सरकार ने की है। उन्होंने कहा कि 313 जिलों में सुविधाजनक वंदेभारत रेल पहुंची और 88 नये एयरपोर्ट बनाये गये और इन सबका नतीजा है और अटलजी देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर पर छोड गये ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चौथे नंबर पर लेकर आये है ओर 2०27 में विश्व की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहे है।
उन्होंने कहा कि पूर्व के राज्य जब तक आगे नहीं बढते तो देश के अंदर सम विकास नहीं हो सकते है और छोटे व पूर्वी राज्यों के विकास पर विशेष ध्यान केन्द्र सरकार ने दिया है और यहां उत्तराखंड के विकास के विकास कोई नहीं रोक सकता है और यहां पर पंच प्रयाग, पंच केदार, चार धाम है और यहां पर पारदर्शिता से सरकार चलाने का काम किया है और 365 दिन पर्यटक आते रहे यह भी पुष्कर सिंह धामी ने बनाया है और टूरिज्म को आगे बढाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड को काफी कुछ दिया और ऑल वेदर रोड को चारधाम तक पहुंचाने का काम किया है और बारहों माह उत्तराखंड में पर्यटकों का तांता लगा रहेगा और हेमकुंड साहिब आदि में रोपवे बनाये जा रहे है और औद्योगिक निवेश का वातावरण तैयार किया गया है और फिल्म सिटी सहित अनेकों पालिसी बनाई गई है और उद्योगपतियों का काम सरलीकरण किया है और आयुर्वेद योग, प्राकृतिक उपचार, जैविक खेती उत्तराखंड के विकास का आधार बनने वाले है और इन क्षेत्रों में अनेक गुना ज्यादा इन्वेस्टमेंट और टूरिस्ट को लाने में बनी है और यहां पर अनेकों सुविधायें स्टार्टअप के लिए लाये है और विकास का समग्र आधार पुष्कर सिंह धामी लाये है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास में बाधक है और केन्द्र में दस साल कांग्रेस की सरकार रही और 53 हजार करोड़ रूपया उत्तराखंड को दिया और मोदी ने एक लाख 46 हजार करोड रूपये उत्तराखंड के लिए दिया है और अनेकों विकास कार्य किये है और सवा चार गुना पैसा उत्तराखंड को भाजपा की सरकार ने दिया है और राज्य का भला होता है तो हवन में हड्डियां मत डालो और जो बचे है वह भी नहीं दिखाई देंगें। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के हर राजनीतिक दलों को आगे आना होगा।

LEAVE A REPLY