पाखंडियों के खिलाफ धामी का प्रहार

0
122

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। उत्तराखंड में सनातन धर्म की आड़ में लोगों को ठगने और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अब मुख्यमंत्री का बड़ा प्रहार होगा और उन्होंने दो टूक संदेश दे दिया है कि आस्था के नाम पर जिसने भी पाखंड करने का दुस्साहस किया उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जायेगा। मुख्यमंत्री के इस अल्टीमेटम से आस्था के नाम पर पाखंड करने वालों में हडकंप मचना तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने शासनकाल में हर गलत राह पर चलने वाले लोगों के खिलाफ अपना प्रहार कर रखा है। प्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां असामाजिक तत्व साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों, विशेषकर महिलाओं को ठगने का कार्य कर रहे हैं। इससे न सिर्फ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सनातन परंपरा की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में किसी भी धर्म का व्यक्ति यदि ऐसे कृत्य करता हुआ मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिस प्रकार असुर कालनेमि ने साधु का भेष धारण कर भ्रमित करने का प्रयास किया था, वैसे ही आज समाज में कई ‘कालनेमिÓ सक्रिय हैं जो धार्मिक भेष धारण कर अपराध कर रहे हैं। हमारी सरकार जनभावनाओं, सनातन संस्कृति की गरिमा की रक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाये रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आस्था के नाम पर पाखंड फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY