कैबिनेट की बैठक में छह महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

0
111

देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लग गई और बैठक में कई महत्वपूर्ण छह प्रस्ताव पास हुए है और बैठक में जियो थर्मल नीति पर कैबिनेट की मुहर लगी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि पुत्र के 18 साल का होने पर अब बंद नहीं होगी वृद्धावस्था पेंशन, कैबिनेट ने प्रस्ताव में संशोधन को मंजूरी दे दी गई है। यहां सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में अनेक प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लग गई और वहीं पुलों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट को मंजूरी मिल गई है और सतर्कता विभाग के ढांचे में 2० पद बढ़ाए, 132 से 156 संख्या हो गई है। बैठक में जीएसटी विभाग के ढांचे में भी पदों की संख्या बढ़ाई गई है और नए खनिजों के लिए जिला व प्रदेश में खनन न्यास बनेंगें।

LEAVE A REPLY